भिण्ड, 27 जनवरी। दंदरौआ धाम धाम में 77वे गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सोमवार को 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज ने मन्दिर के अन्य आचार्यों की मौजूदगी में झण्डा वंदन करने के साथ में पुरुषोत्तम संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा देश 77 वर्ष पहले आजाद हो गया था। लेकिन मानव अभी व्यसनों में फंस जाता है और अपने चरित्र का निर्माण नहीं कर पाता है। इस गुलामी से मनुष्य को आजाद होना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य भोलाराम शास्त्री, सुधांशु गुबरेले, जलज त्रिपाठी, अम्बरीश आचार्य, सरपंच दर्शन सिंह गुर्जर, सचिव अशोक पाराशर आदि उपस्थित रहे।
संघ कार्यालय पर भी हुआ ध्वजा रोहरण
भिण्ड। गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर केशव स्मृति सेवा न्यास हनुमान बजरिया संघ कार्यालय भवन पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघ चालक सुरेन्द्र चौहान, जिला संघ चालक रामशरण पुरोहित एवं न्यास के सचिव कैलाश नगरिया मंचासीन रहे। कार्यक्रम में कृपाल सिंह, रामकुमार भदौरिया, संतोश शर्मा, बृजमोहन शर्मा, स्वदेश पाठक, विसंभर सिंह कौरव, सुभाष गुप्ता, हर्षवर्धन जैन एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन न्यास के सदस्य हर्षवर्धन जैन ने एवं आभार सुभाष गुप्ता एडवोकेट ने किया।


