भिण्ड ब्यूरो – जिला कांग्रेस कमेटी भिंड शहर की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान ब्लॉक कमेटियों, मंडल कमेटियों के गठन एवं विस्तार तथा विभिन्न क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी भिंड शहर के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया पिंकी ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कांग्रेस संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत किया जाए तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की गतिविधियों से जोड़कर जिम्मेदारी दी जाए। साथ ही आगामी समय में जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्षम है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता के साथ कांग्रेस संगठन को भिंड शहर में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से डॉ राधेश्याम शर्मा रामहष सिंह संदीप मिश्रा संतोष त्रिपाठी बृजेंद्र सिंह भदोरिया मुन्ना राम जी लाल शाक्य रेखा भदोरिया मनीष पुरोहित मुकेश गर्ग शैलेंद्र सिंह भदोरिया दर्शन सिंह तोमर प्रमोद दीक्षित पीसी सत्येंद्र भदोरिया अंकित तोमर रामहेत शाक्य जाहिद खान आनंद शांति स्वरूप शाक्य दीपू दुबे नयन सिंह सुनील वर्मा सोहन तिवारी मोहम्मद इरफान गामू संजीव बरुआ हर नारायण शर्मा अहिवरण सिंह बघेल राजेंद्र यादव रविंद्र सिंह तोमर ऋषिकेश शाक्य नरेंद्र शाक्य के शिव शंकर भदोरिया बिरजू यादव सैयद शाहिद अली वकील खान सलमान खान अरविंद यादव हरिओम शाक्य शहजाद बरकाती छोटू जोशी आदि ।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


