भिंड ब्यूरो – आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को गायत्री प्रज्ञापीठ, कुम्हरौआ रोड, भिण्ड (म.प्र.) में शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित नशा-व्यसन मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक आवश्यक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आगामी रक्षाबंधन पर्व को नशामुक्ति अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया गया तथा इस उद्देश्य से संकल्प पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में बताया गया कि रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों से इन संकल्प पत्रों को भरवाकर यह प्रतिज्ञा दिलाएंगी कि वे जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे। साथ ही समाज में सात्विकता का वातावरण निर्मित करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देंगे।
गोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्षा का पर्व नहीं, बल्कि परिवार और समाज को बुराइयों से बचाने का भी अवसर है। यदि प्रत्येक भाई अपनी बहन के सम्मान में बहनों बेटी पर पवित्र दृष्टिकोण एवं नशामुक्त जीवन का संकल्प ले, तो परिवार, समाज और राष्ट्र को एक नई दिशा मिल सकती है।

इस अवसर पर रविंद्र सिंह, अमर सिंह भदौरिया, नागेंद्र चतुर्वेदी, महेंद्र, रामप्रकाश, आशा सोनी, निहाल सिंह, रामदास समाधिया, पवन सिंह परिहार, रमाकांत चौधरी, समर्थ पाठक, विजयकांत पाठक, श्रीनिवास पंडित जी , सत्यम सोनी जी सहित अन्य गायत्री परिवार परिजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेरक संदेश
यह उपहार मुझे तुम देना, राखी पर कहती है बहना,
बहनों का करना सम्मान, कभी नशा न भैया करना
राखी का यह पावन धागा, जीवन में संदेश सुनाए,
नशे जैसी हर बुराई से, भाई खुद को दूर बनाए
बहन का मान, परिवार की शान,
नशामुक्त बने हर इंसान।
राखी की लाज सदा निभाना,
नशे को जीवन से दूर भगाना।
संकल्प यही हर भाई करे,
नशे से कभी न नाता धरे।


