Author: Jagran Today

भिण्ड ब्यूरो -सामाजिक संस्था सुप्रयास द्वारा शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर, भिण्ड में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समझाया गया कि पौधा लगाना केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा पर्यावरण तैयार करने की दीर्घकालिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा…

Read More

“समाज सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाकर प्रदेश निर्माण में भागीदार बनें युवा”: राधे गोपाल यादव “समाजसेवियों की नई पीढ़ी तैयार कर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में देंगे योगदान” – जिला समन्वयक मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जन अभियान परिषद ने की एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू कोर्स की कक्षाएं आरम्भ भिण्ड ब्यूरो – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम की कक्षाओं का शुभारंभ जिले के दो विकासखण्डों में किया गया। विकासखण्ड भिण्ड में स्थानीय पीएमश्री एमजेएस कॉलेज परिसर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी…

Read More

खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारियों ने तहसील मिहोना और भिण्ड में की सख्त कार्यवाही होटलों से लिए नमूने, सूर्या ढ़ाबा को दिया नोटिस भिण्ड ब्यूरो – कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा तहसील मिहोना और भिण्ड में सख्त कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी  किरन सेंगर ने ग्वालियर रोड़ स्थित सूर्या ढ़ाबा, जय गुरुदेव भोजनालय, विरासत होटल और खाना कंपनी की किचिन में बन रहे खाने की जांच की एवं सभी होटलों से पनीर के नमूने जांच वास्ते एकत्र किए। सूर्या ढ़ाबा की किचिन में स्वच्छता एवं अन्य अनियमितताएं…

Read More

मौ क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे भिंड ब्यूरो – कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नमूना कार्यवाही की गई। साथ ही मौ स्थित आरओ प्लांट की शिकायत के आधार पर जांच की गई। मौके पर फर्म संचालक उपस्थित नहीं मिले, फर्म पर उपस्थित व्यक्ति पूरन सिंह एवं फर्म संचालक की पत्नी से खाद्य रजिस्ट्रेशन एवं वॉटर रिपोर्ट मांगे जाने पर फर्म संचालक के आने पर दिखाने को कहा। साथ ही प्राप्त सूचना के आधार पर…

Read More

20 अगस्त से 10 सितम्बर तक आयोजित की जायेगी कलश रथ यात्रा भिंड ब्यूरो – संतशिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान अंतर्गत नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला ने कलश रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेहगांव के मंडी प्रांगण में आयोजित समारोह में मंत्री  शुक्ला और श्री श्री 1008 महंत श्री कालिदास जी महाराज (सांई धाम तेजपुरा सरकार), भूमियाँ सरकार धाम के पीठाधीश्वर व मुख्य संत पंडित  हरिओम दास महाराज, अम्बेडकर आश्रम के महंत  बालक दास महाराज ने अन्य जनप्रतिनिधियों तथा संतगण के साथ संत रविदास मंदिर…

Read More

एमपी ऑनलाइन के माध्यम से पंजीयन कराने के पश्चात अभ्यर्थी महाविद्यालय में उपस्थित होकर रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राप्त करें । भिंड ब्यूरो – अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा तकनीकी शिक्षा संस्थाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि में वृद्धि के उपरांत, संचालनालय, तकनीकी शिक्षा के निर्णय के उपरांत अब शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में प्रवेश दिनांक 14 सितम्बर तक लिए जा सकते हैं। महाविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में प्रवेश हेतु कुछ सीट ही उपलब्ध हैं। महाविद्यालय में संचालित समस्त डिप्लोमा पाठ्यक्रम तीन वर्षीय है व प्रवेश प्राप्त करने हेतु न्यूनतम…

Read More

गोरी शंकर बेले के कारण से रुका है वेतन गोहद/भिण्ड – भिण्ड जिले का दुर्भाग्य माना जाए या फिर भिण्ड जिले के निर्वाचित विधायकों की कमजोरियां कि जिले में स्थिति शासकीय कार्यालय प्रभारी अधिकारियों के भरोसे चल रहे कृषि फार्म गोहद मौ रोड पर कृषि उपसंचालक का पद लम्बे समय से खाली है भिण्ड जिला मुख्यालय पर पदस्थ उपसंचालक गोरी शंकर बेले पर ही गोहद कृषि फार्म मौ रोड का प्रभार है कृषि उपज फार्म में कार्यरत 9 श्रमिकों का वेतन पिछले 10 महा से रूका हुआ है वेतन की मांग को लेकर मध्यप्रदेश दैनिक वेतन भोगी कार्यभारित कर्मचारी एकता…

Read More

भिण्ड जिले में नशा मुक्ति पहल सत्यम सोनी,विजयकांत पाठक हम सुधरेंगे,युग सुधरेंगा। हम बदलेंगे ,युग बदलेगा। इस सत्य पर हमारा परिपूर्ण विश्वास है तो युग अवश्य बदलेगा। भिण्ड ब्युरो – गायत्री शक्तिपीठ उदोतगढ़, तहसील अटेर ,जिला भिण्ड में समाज को नशामुक्त, संस्कारवान और जागरूक बनाने की दिशा में प्रेरणादायी पहल की गई। शक्तिपीठ के सक्रिय कार्यकर्ता श्री रूप सिंह भदौरिया जी के कुशल मार्गदर्शन में नशामुक्ति संकल्प पत्र वितरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनसमुदाय को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए गुरुजी का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। लोगों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर…

Read More

भिण्ड,ब्यूरो –  भिंड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने जिले में सात उप-निरीक्षकों और एक कंट्रोल रूम अधिकारी के स्थानांतरण एवं तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था स्थानीय सुरक्षा प्रबंधन और बेहतर सेवा वितरण के उद्देश्य से की गई है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक गिरीश शर्मा को थाना प्रभारी अमायन से पुलिस लाइन भिंड स्थानांतरित किया गया है जबकि उप-निरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा को पुलिस लाइन भिंड से थाना प्रभारी अमायन तैनात किया गया है, जिससे दोनों पदों का समुचित संतुलन सुनिश्चित होगा। इसके अतिरिक्त उप-निरीक्षक अभिषेक राय को थाना लहार से थाना प्रभारी भारौली भेजा गया…

Read More

भिण्ड, ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में और नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना देहात की टीम ने 18 वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रूपये के ईनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र से मिली सूचनाओं के आधार पर नई गल्ला मंडी भिण्ड से आरोपी को धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2000 में आरोपी को अवैध हथियार रखने के आरोप…

Read More