भिण्ड, 29 जनवरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर गोहद में टीबी (क्षय रोग) से ग्रसित मरीजों के पोषण एवं देखभाल को ध्यान में रखते हुए फूड बास्केट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 108 टीबी मरीजों को पोषण आहार युक्त फूड बास्केट वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएमओ डॉ. वासुदेव शिकारिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आलोक शर्मा एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. डीके शर्मा के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का समस्त स्टाफ एवं सहयोगीगण भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा टीबी मरीजों को समय पर दवा लेने, पौष्टिक आहार ग्रहण करने तथा नियमित फॉलोअप कराने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने बताया कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और उपचार शीघ्र सफल हो सके। कार्यक्रम के दौरान समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों के संयुक्त प्रयास से फूड बास्केट का संकलन किया गया तथा सभी चिन्हित टीबी मरीजों को आज विधिवत वितरण किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों एवं सहयोगी स्टाफ की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना तथा टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करना रहा।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

