भिण्ड, 29 जनवरी। शहर में प्राइवेट बस स्टेण्ड के सामने नगर पालिका द्वारा लगाया बैरियर एक बार फिर टूट गया। पिछले 4 महीने से टूटे पड़े बैरियर को नपा द्वारा एक दिन पहले ही बेल्डिंग कर जोड़ा था। मंगलवार-बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बैरियर फिर टूट गया।
पिछले दो साल में अज्ञात वाहनों द्वारा टक्कर मार कर बैरियर को तोड़ने की दर्जन भर के करीब घटनाएं हो चुकी है। बीते 6 सिंतबर 2025 को एक केंटर की टक्कर से यह बैरियर टूटा था। मंगलवार को नपा ने टूटे पड़े बैरियर को दुरुस्त कराया। जोड़े जाने के 24 घण्टे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बैरियर एक बार फिर टूट गया। नपा अध्यक्ष वर्षा वाल्मीकि ने बताया कि एक बार बैरियर को ठीक करने में नगर पालिका का 35 से 40 हजार रुपए का खर्च होता है। बता दें कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश से रोकने के लिए नपा द्वारा प्राइवेट बस स्टेण्ड के सामने मेन रोड पर बैरियर लगाया गया था।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

