भिण्ड, 29 जनवरी। जिले के आलमपुर कस्बे के दो छात्रों का राज्य सेवा अधिकारी (एमपीपीएससी-वीएएस/वेटनरी एक्सटेंशन ऑफीसर) के पद पर सामान्य वर्ग कोटा से चयन हुआ है। गहोई वैश्य समाज के इन दोनों छात्रों के चयनित होने की खबर जब उनके परिवारजनों एवं कस्बे के लोगों के बीच पहुंची तो खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बड़ी उपलब्धि पर कस्बे के लोगों ने चयनित दोनों छात्रों सहित उनके माता-पिता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आलमपुर कस्बे के निवासी अरूण कुमार गुप्ता (झन्ने मिठिया) के पुत्र मयंक गुप्ता तथा दामोदर दास सोनी के पुत्र मयंक सोनी का सामान्य वर्ग कोटा से उच्चतम अंक अर्जित कर राज्य सेवा अधिकारी (एमपीपीएससी-वीएएस/वेटनरी एक्सटेंशन ऑफीसर) के पद पर चयन हुआ है। आलमपुर के लिए यह गौरव की बात है कि यहां से एकसाथ दो बच्चों का शासकीय सेवा में उच्च पद पर चयन हुआ है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

