– गुर्जर समाज समिति की वार्षिक बैठक आयोजित
भिण्ड, 01 फरवरी। गुर्जर समाज समिति द्वारा बायपास रोड स्थित सीता नगर में गुर्जर छात्रावास पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें समितिद्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा आगामी योजना की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में जिले के जागरूक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
डॉ. उदय सिंह गुर्जर ने कहा कि शिक्षा ही विकास की धुरी है, शिक्षित होकर समाज और राष्ट्र का विकास हो सकता है। बुद्धिजीवियों ने अपने-अपने मार्गदर्शन प्रदान किए। मुख्य रूप से इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेन्द्र जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में कैप्टन अहिवरन सिंह, एडवोकेट थान सिंह, एडवोकेट गब्बर सिंह, जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम सिंह, बेताल सिंह गुर्जर एवं रंजीत सिंह गुर्जर ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का आभार समिति के संस्थापक सदस्य पूर्व बीईओ विशाल सिंह कामर द्वारा किया गया एवं बैठक का संचालन डॉ. लोकेन्द्र सिंह गुर्जर ने किया। बैठक में क्षेत्र एवं समाज के एक सैकड़ा से अधिक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। जिसमें छात्रावास में लाइब्रेरी की स्थापना एवं कोचिंग संचालन एवं कैरियर मार्गदर्शन जैसे सुझाव आए, जिसका समिति ने आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया।
बैठक में हरिमोहन सिंह पटेल, रामबरन सिंह, तिलक सिंह बोहरे, जवान सिंह सरपंच, बृजेन्द्र सिंह पटेल, इंद्रभान सिंह, महेन्द्र सिंह, राजकुमार सरपंच, राजवीर सिंह सरपंच, देवेन्द्र सिंह महेवा, गोविंद सिंह, रामेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, करतार सिंह, सत्यभान सिंह, कैलाश सिंह, रायसिंह, शंकरसिंह, बादशाह गुर्जर, सर्जन सिंह, सरदार सिंह, राजेन्द्र सिंह, धीरज सिंह, निर्भय सिंह, एडवोकेट केशव सिंह, कुंवर सिंह, राकेश सिंह, गजेन्द्र सिंह कामर, मुरारी सिंह आदि उपस्थित रहे।


