भिण्ड, 01 फरवरी.मनीष दुबे। जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी के नेतृत्व में संत रविदास की जयंती पर वार्ड 39 मातादीन का पुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि महान संत रविदास जी ने समाज को जोड़ने के लिए काम किया था, उन्होंने कहा था कि मन चंगा तो कसौटी में गंगा, उन्होंने समाज में छुआछूत, जातिवाद, बैमनुष्यता को खत्म करने के लिए काम किया था। वह सामाजिक समरसता पर विश्वास करते थे। भक्ति आंदोलन के महान संत कवि थे, उनका जन्म वाराणसी के पास हुआ और मोची का काम करते थे। उन्होंने जाति-पाति का खंडन कर सामाजिक समानता और निर्गुण ईश्वर की भक्ति का संदेश दिया, जिससे वे रविदासिया पंथ के संस्थापक और समाज सुधारक के रूप में पूजे जाते हैं, गुरु रविदासजी मध्यकाल में एक भारतीय संत कवि सतगुरु थे। इन्हें संत शिरोमणि संत गुरु की उपाधि दी गई है। इन्होंने रविदासीया पंथ की स्थापना की।
कांग्रेस नेता संतोष त्रिपाठी ने कहा कि संत रविदास की आज 649वी जयंती है, उन्होंने आडंबर, छुआछूत, जातिबाद को खत्म करने के लिए काम किया था, उनके समय में संत कबीर दास भी हुए, उस समय दोनों संतों ने मिलकर समाज को सामाजिक एकता में बंधे रहने का संदेश दिया। संत रविदास जी के भजन सिख धर्म के गुरु ग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं, उन्होंने जात पात का घोर खण्डन किया और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम में नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष राहुल सिंह कुशवाह, स्मिता शर्मा, मुकेश गर्ग, दीपक शर्मा, बलराम जाटव, मोहर सिंह जाटव, शिवशंकर भदौरिया, सोहन तिवारी, सूरजपाल सिंह, गोलू, ओमप्रकाश गर्ग, कैलाश नारायण गर्ग, रामरतन जाटव, रामरतन टेलर मास्टर, जितेन्द्र वर्मा, मनोज श्रीवास, श्याम सिंह, प्रवीण गर्ग, सोनू बौद्ध आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


