– संत रविदास जयंती पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने की पुष्पांजलि अर्पित
भिण्ड, 01 फरवरी.मनीष दुबे। संत एकता के सूत्रधार रविदास जी की जयंती भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में मनाई गई। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया सहित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया और उनके जीवन पर विचार संगोष्ठी के माध्यम से उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि समाज को समता, समरसता और समन्वय का संदेश देने वाले महान समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर कोटिश: नमन। संत रविदास ने समाज में फैले जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आपके द्वारा किए गए सामाजिक उत्थान के कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम शर्मा एडवोकेट, अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया एडवोकेट, राजेन्द्र शर्मा राजे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, सज्जन सिंह यादव, उपेन्द्र राजौरिया, जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिला मंत्री राधाकृष्ण शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, बजरंग सिंह भदौरिया, मुकेश जैन, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन, जिला महामंत्री आरती पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष गीता भदौरिया, सोशल मीडिया के जिला संयोजक मोनू नरवरिया, शेखर खटीक, राजपाल सिंह भदौरिया, ओमेन्द्र सिंह भदौरिया, सौरभ जैन, पार्षद मनोज जैन, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र जैन दाढ़ी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, सोनू यादव आदि मौजूद थे।


