भिण्ड, 03 फरवरी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर के प्रांगण में 10 फीट ऊंचे शिवजी का साक्षात दर्शन कराया गया। दर्शन करके श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और ऐसा लगा जैसे स्वयं परमात्मा स्वयं प्रकट होकर शक्तियां प्रदान कर रहे हैं। ब्रह्माकुमारी संस्थान वर्ष 1936 में स्थापित हुई, जिसको 2026 में 90 वर्ष पूरे होने जा रहे। इसी खुशी में 90 दिए जलाकर पूरे विश्व की सच्ची सुख शांति का आह्वान किया गया। इसी उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज की बहनों के द्वारा भस्मासुर नाटक दिखाकर यह भी बताया गया। हमें अपनी शक्तियों पर घमण्ड नहीं करना चाहिए, परमात्मा के द्वारा मिले हुए वरदानों का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए और पराई स्त्री पर कभी गलत नजर नहीं डालना चाहिए। नहीं तो भस्मासुर की तरह हम स्वयं का ही अंत कर लेते हैं। संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति ने सभी का स्वागत और अभिवादन किया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार आशीष भाई गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर जो दातों से ट्रक, बस, पानी का जहाज खींच चुके हैं। उन्होंने भी अपना अनुभव साझा किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी सृष्टि बहन ने विधिपूर्वक किया। कार्यक्रम में सब्जी मंडी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, ब्रह्माकुमार महेश, योगेश, प्रसाद, सुनील, अनामिका, अंजलि, दीपा, जानवी, जानकी, शशि भी उपस्थित रहे। अंत में बानमोर सेवा केन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी भावना बहन ने सभी को परमात्मा का ध्यान कराया और एकाग्रता का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में पधारे सभी भक्तजनों ने अपने जीवन को व्यसन मुक्ति और तनाव मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


