भिण्ड, 03 फरवरी। नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.14 की पार्षद नेहा/ सोनपाल यादव ने वार्ड के वाशिंदों के साथ आज मौ नगर परिषद कार्यालय में प्रभारी सीएमओ महाप्रसाद यादव को वार्ड की सफाई न होने, सड़कों की दुर्दशा, नए निर्माण कार्य न होने आदि को लेकर एक सौंपा है। समस्याओं के निराकरण न होने पर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में निकाय का घेराव करने की भी बात कही है।
25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 15 से
भिण्ड। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में भिण्ड में 15 फरवरी से 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण/ सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।
पतंजलि योग समिति भिण्ड के जिला प्रभारी दिलीप बघेल ने बताया कि 15 फरवरी से 25 दिवसीय योग शिक्षक/सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रत्यक्ष एवं आनलाईन माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण हेतु पंजीयन कराना आवश्यक है। बिना पंजीयन के किसी को भी प्रशिक्षण नहीं दिया जाएगा। जो भाई प्रशिक्षण लेना चाहते हैं वह अपना पंजीयन मोबाइल नं. 8839673435 पर करा सकते हैं।


