भिण्ड, 03 फरवरी। भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत प्लेटफार्म द्वारा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केन्द्रीय बजट 2026 से जोड़ना, उनकी आर्थिक एवं नीतिगत समझ को सशक्त बनाना तथा विकसित भारत 2047 के विजन में युवाओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें सफल प्रतिभागियों को द्वितीय चरण में चयनित 8 विषयों पर निबंध लेखन का अवसर मिलेगा। ये विषय बजट युवा सशक्तिकरण, रोजगार, शिक्षा, नवाचार, आत्म निर्भर भारत एवं राष्ट्रीय विकास से संबंधित होंगे। निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद में शामिल होने का विशेष अवसर प्रदान किया जाएगा, जहां युवा अपने विचार सीधे देश के सर्वोच्च नेतृत्व के समक्ष साझा कर सकेंगे। मेरा युवा भारत बजट क्वेस्ट 2026 का आयोजन 3 से 17 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। देशभर के युवा मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर इस अभियान में भाग ले सकते हैं। मेरा युवा भारत ने सभी युवाओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
Tuesday, June 23
BREAKING
- राष्ट्रपति मुर्मु को ग्वालियर विमानतल पर दी भावभीनी विदाई
- राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी
- भारतीय युवा शक्ति संगठन ने भरत भूषण तिवार को दी श्रद्धांजलि
- हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण : कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन ब्लड कैंसर पीड़ित बेटे को देगा रक्त
- किशोरी स्पोर्ट्स क्लब एवं विद्यालय के समर कैम्प का समापन, जिला न्यायाधीश गुप्ता ने सिखाए अनुशासन के गुर
- राष्ट्रीय क्षत्रिय भदावर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
- फूड सेफ्टी टीम ने खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

