भिण्ड, 03 फरवरी। दबोह नगर में 13 फरवरी शुक्रवार को हारे का सहारा खाटूश्याम बाबा का भव्य तृतीय श्याम संकीर्तन महोत्सव व भजन संध्या आयोजित होने जा रहा है। श्याम परिवार मंडल दबोह ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।
भजन संध्या से पूर्व 13 फरवरी को सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल गल्ला मण्डी प्रांगण से बाबा श्याम की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा संपूर्ण नगर का भ्रमण करते हुए दोपहर 2 बजे वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा के रथ के साथ संकीर्तन करते हुए चलेंगे। रथ यात्रा के समापन के बाद शाम 6 बजे से मुख्य कार्यक्रम श्याम संकीर्तन का शुभारंभ होगा, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर चलेगा। इस दौरान बाबा श्याम के दिव्य दर्शन और अलौकिक श्रृंगार, अखण्ड ज्योति एवं इत्र वर्षा, छप्पन भोग की भव्य झांकी, देश के ख्याति प्राप्त भजन गायकों द्वारा सुमधुर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कोंच रोड गल्ला मण्डी में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजक श्याम परिवार मंडल ने दबोह नगर सहित आस-पास के क्षेत्रवासियों से अपील की है कि इस धर्ममयी आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


