भिण्ड, 03 फरवरी.मनीष दुबे। शहर के बीटीआई रोड पर शनिवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक संतोष नरवरिया पुत्र जबर सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी विजयगढ़ गोरमी अपने किसी काम से भिण्ड शहर आया था और सोमवार शाम को बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान बीटीआई रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतोष बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन और जेब में रखे दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पीएम हाउस भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, हादसे के बाद बीटीआई रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


