- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे केन्द्रीय मंत्री सिंधिया – मौके पर ही दिए राहत, सर्वे और मुआवजे के निर्देश अशोकनगर, 04 फरवरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को अशोकनगर जिले के नरखेड़ा क्षेत्र में पहुंचकर हालिया ओलावृष्टि से प्रभावित अपने अन्नदाता किसान भाई-बहनों से मुलाकात की। खेतों में खड़ी फसलों के नष्ट होने से चिंता से भरे चेहरों को देखकर मंत्री का मन व्यथित हो उठा। उन्होंने कहा कि यह आपदा केवल फसलों का नुकसान नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, आशा और पूरे वर्ष की तपस्या पर पड़ा…
– फायर सेफ्टी अंतर्गत औद्योगिक उपकरण प्रत्येक इकाई परिसर में करें संधारित -औद्योगिक संवर्धन एवं औद्योगिक इकाईयों की समस्याओं के संबंध में बैठक आयोजित भिण्ड, 04 फरवरी। औद्योगिक संवर्धन एवं औद्योगिक इकाईयों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में विकास भवन मालनपुर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर संबंधितों को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि 6 फरवरी को इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लाट में औद्योगिक सुरक्षा आधारित मॉक ड्रिल रखी गई है, जिसमें औद्योगिक इकाईयों द्वार भाग लिया जाए, फायर सेफ्टी अंतर्गत औद्योगिक उपकरण प्रत्येक इकाई…
– बहुआ मोड़ पर स्टॉप के लिए दबंगई, बस के स्टाफ को धमकाया भिण्ड, 04 फरवरी। जिले के मेहगांव थाना क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे-719 पर बुधवार सुबह सूत्र सेवा की बसों के साथ दबंगई दिखाते हुए बहुआ मोड़ पर भिण्ड-ग्वालियर मार्ग पर संचालित 4 से 5 सूत्र सेवा बसों को जबरन रोक दिया गया, जिससे यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक परेशान होना पड़ा। जानकारी के मुताबिक बहुआ मोड़ पर बस स्टॉप की मांग को लेकर स्थानीय युवकों ने दबंगई दिखाते हुए सूत्र सेवा की बसों को रोक दिया। इस दौरान बस स्टाफ के साथ गाली-गलौज की गई और उन्हें धमकाया…
– मनरेगा योजना की बहाली को लेकर ग्रामीण जिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन भिण्ड, 04 फरवरी। केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को खत्म करने के विरोध में ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम अपर कलेक्टर एलके पांडेय को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष बघेल ने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं ग्रामीण भारत के श्रम, स्वाभिमान और स्वावलंबन की पहचान है, जिसे भाजपा की मोदी सरकार तबाह करने पर तुली हैं, ऐसे में मनरेगा को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मनरेगा…
– 12 फरवरी को बंद रहेगी जिले की कृषि उपज मण्डी भिण्ड, 04 फरवरी। भाजपा मोदी सरकार द्वारा 4 श्रम संहिताओं के लागू कर श्रमिक और कर्मचारियों को श्रम न्यायालय एवं श्रम निरीक्षक से बंचित करना चाहती है। श्रम निरीक्षक एवं श्रम न्यायालय की स्थापना सरकार ने मेहनतकश जनता के हितों की रक्षा के लिए की थी, सरकारों द्वारा श्रमिकों कर्मचारियों के खिलाफ निर्णय लिए जाते हैं, तो श्रम न्यायालय ही सरकारों, प्रबंधकों के अत्याचार बचाता रहा है, पुराने श्रम कानूनों को खत्म करने के साथ भाजपा मोदी सरकार ने श्रम संहिताओं में श्रम निरीक्षक एक श्रम न्यायालय के अधिकारो…
– जैन महाविद्यालय में हुआ मुख्य आयोजन भिण्ड, 04 फरवरी। केन्द्र सरकार द्वारा युवाओं को देश की अर्थव्यवस्था और केन्द्रीय बजट 2026 से जोड़ने के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी पहल ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का भिण्ड जिले में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में माय भारत केन्द्र भिण्ड द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रचार-प्रसार अभियान के तहत टीम ने सर्वप्रथम जैन महाविद्यालय का भ्रमण किया। यहां प्रो. अतुल श्रीवास्तव की उपस्थिति में छात्रों को बजट क्वेस्ट प्रतियोगिता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को बताया गया कि…
भिण्ड, 04 फरवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के निर्देशन और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप पर डॉ. शैलेन्द्र परिहार और डॉ. साकार तिवारी मौजूद रहे। सर्वप्रथम कार्यशाला का प्रारंभ मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. शैलेन्द्र परिहार ने विद्यार्थियों को कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण बातें साझा की। उन्होंने बताया कि कैंसर तब होता है जब शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से…
भिण्ड, 04 फरवरी। फूप में यूजीसी को काला कानून बताते हुए इसके विरोध में परशुराम सेना व सवर्ण समाज द्वारा भदाकुर तिराह से नगर परिषद कार्यालय तक एक किमी दण्डवत रैली निकाली गई। इस दौरान यूजीसी कानून को वापस लिए जाने की मांग की गई एवं राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, प्रभांशु बौहरे, रॉकी तोमर, शुभम पचौरी, आदित्य भदौरिया, मानव जैन, राज चौहान, सुमित भदौरिया, ऋषव भदौरिया, विनोद शर्मा, बाँके बिहारी शर्मा, सुनील चौधरी, राजेश दुबे, महेन्द्र पुरोहित, प्रभांशु बौहरे, शीबू शर्मा, नीरज शर्मा, अभिषेक शर्मा, कफर््यू पुरोहित आदि…
– आजीवन सहयोग की तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित भिण्ड, 04 फरवरी। भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में आजीवन सहयोग निधि की तैयारी एवं लक्ष्य हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 फरवरी तक रसीद पत्रकों को जमा करने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि सहयोग निधि का लक्ष्य जिले का प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित मनुष्य अनुसार पूर्ण हो सके। बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं के समर्पण और सहयोग से ही इसका संचालन होता है। 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि…
भिण्ड, 04 फरवरी। मप्र सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्व. डॉ राजेन्द्र प्रकाश सिंह की छठवीं पुण्यतिथि 5 फरवरी को शांति निकेतन निर्वाण मार्केट मौ में सुबह 10 बजे मनाई जाएगी। यह जानकारी भाजपा मौ के मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, मण्डल महामंत्री ने दी। उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर शासकीय अस्पताल में मरीजों एवं सेवढ़ा रोड पर वृद्धाश्रम में फलों का वितरण किया जाएगा।

