- राष्ट्रपति मुर्मु को ग्वालियर विमानतल पर दी भावभीनी विदाई
- राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी
- भारतीय युवा शक्ति संगठन ने भरत भूषण तिवार को दी श्रद्धांजलि
- हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण : कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन ब्लड कैंसर पीड़ित बेटे को देगा रक्त
- किशोरी स्पोर्ट्स क्लब एवं विद्यालय के समर कैम्प का समापन, जिला न्यायाधीश गुप्ता ने सिखाए अनुशासन के गुर
- राष्ट्रीय क्षत्रिय भदावर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
- फूड सेफ्टी टीम ने खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
Author: Jagran Today
भिण्ड, 21 जनवरी। मौ नगर में पॉलिथीन के बढ़ते उपयोग और खाद्य ठेलों से फैल रही गंदगी के कारण आवारा गौवंश के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। विशेष रूप से सब्जी मंडी में सब्जियों की पॉलिथीन, टिक्की-चाट के ठेलों पर उपयोग किए जाने वाले पत्तल-दोना एवं प्लास्टिक के कचरे को खुले में फेंक दिए जाने से कई गायें उसे भोजन समझकर खा लेती हैं। इसके दुष्परिणाम स्वरूप अनेक गायें बीमार पड़ी हैं, वहीं कुछ की असमय मृत्यु भी हो चुकी है, जिससे नगरवासियों में भारी रोष और चिंता व्याप्त है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए बजरंग…
– राकेश अचल मप्र की सरकार ने लगता है बदजुबान मंत्री विजय शाह के मामले को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। लगता है कि शाह प्रकरण में सरकार को अदालत का भी भय नहीं है। विजय शाह पर सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहने का आरोप है। विजय शाह सात बार के विधायक हैं, अजेय हैं, लेकिन बदजुबान भी हैं। उनकी बदजुबानी के एक नहीं, अनेक किस्से हैं। लेकिन लपेटे में वे पहली बार आए हैं। मप्र हाईकोर्ट ने शाह के खिलाफ एफाईआर दर्ज करने और मामले की जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दिए…
भिण्ड, 20 जनवरी. मनीष दुबे। जिले में रिंग रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन ओवरब्रिज में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुल निर्माण में लगाया गया गार्डर अचानक बीच से टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर मौजूद मजदूरों को केवल मामूली चोटें आईं और कोई जनहानि नहीं हुई। यह हादसा निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत धरई गांव के पास रिंग रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। यह कार्य एसकेएस कंपनी द्वारा किया…
– जलवायु परिवर्तन पर कार्यशाला आयोजित भिण्ड, 20 जनवरी। सामाजिक संस्था सुप्रयास तथा शेड्स ऑफ हैप्पीनेस के संयुक्त तत्वावधान में जलवायु परिवर्तन विषय पर न्यू ब्रिलिएंट कन्वेंट हाईस्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विषय प्रवर्तन करते हुए प्रो. रामानंद शर्मा ने हमारी पृथ्वी के बदलते हुए पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के कुछ प्रमुख तत्व हैं जिनमें कुछ प्राकृतिक हैं और कुछ मानव निर्मित। प्राकृतिक तत्वों में पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश हैं, वहीं मनुष्य द्वारा निर्मित भवन, पार्क, पुल, सड़कें, फैक्ट्रियां और स्मारक आदि है। मनुष्य स्वयं इस पर्यावरण की…
भिण्ड, 20 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी वनखण्डेश्वर मण्डल के नगर मंत्री समर्थ मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस पर पधार रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बीरेन्द्र सिंह सोलंकी का भव्य स्वागत होगा। मिश्रा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 22 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बीरेन्द्र सिंह सोलंकी पधार रहे हैं। समर्थ मिश्रा ने बताया कि सांदीपनी विद्यालय क्र.2 के प्रांगण में युवा संगम कार्यक्रम में सोलंकी मुख्य वक्ता होंगे तथा भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि होंगे एवं विशेष अतिथि के रूप…
भिण्ड, 20 जनवरी.मनीष दुबे। पुलिस अधीक्षक डॉ. आसित यादव ने मंगलावार को कार्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन किया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपने-अपने मामलों से संबंधित शिकायतें एसपी के सामने रखीं। एसपी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए। कई आवेदकों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया। जबकि कुछ मामलों में विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। लोगों ने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, साइबर अपराध, लंबित कांडो में कार्रवाई नहीं होने, धमकी व…
भिण्ड, 20 जनवरी.मनीष दुबे। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आए 88 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत भिण्ड एवं अपर कलेक्टर ने भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश…
भिण्ड, 20 जनवरी। नगर परिषद मालनपुर द्वारा मंगलवार को मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया, जिसमें में चौराहा मालनपुर नेशनल हाईवे 719 से सभी हाथ ठेलो को हटवा कर नाले के बाहर लगवाए गए, जिससे कि आवागमन प्रभावित न हो एवं मैन बाजार सब्जी मंडी में लगाए बैठे सब्जी एवं कपड़े वालों को हटवाया गया, जिसमें उन सभी फुटपाथ व्यवसाईयों ने विरोध जताया। ज्ञात हो की मालनपुर मेन चौराहा हाईवे किनारे हाथ ठेले वाले दोनों तरफ अपने ठेले लगा लेते हैं जिस कारण उन पर आने वाले लोग अपनी गाड़ियां रोड पर ही खड़े कर लेते हैं,…
– ग्राम रिदौली में सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 20 जनवरी। मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया के निर्देशन तथा विकास खण्ड समन्वयक सोहन सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विकास खण्ड अटेर के सेक्टर क्र.2 सुरपुरा की नवांकुर संस्था पावनपथ समाज सेवा जनकल्याण समिति द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय मप्र अभियान के अंतर्गत सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम रिदौली में किया गया। जिसमें विकास खण्ड समन्वयक सोहन सिंह भदौरिया, नवांकुर संस्था प्रमुख अतुलकांत शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश सिंह, परामर्शदाता अंकित धाकरे सहित सेक्टर अंतर्गत आने वाले प्रस्फुटन ग्राम रिदौली, परा, सुरपुरा एवं जमसारा के सदस्यगण…
भिण्ड, 20 जनवरी। मप्र शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर भिण्ड तथा डीआईजी/ पुलिस अधीक्षक भिण्ड के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय पर 17 से 20 जनवरी तक आयोजित जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का समापन नगर पालिका अध्यक्ष भिण्ड वर्षा बाल्मीकि के मुख्य आतिथ्य में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर किया गया। इस दौरान सुनील बाल्मीकि, भूरेसिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत प्रथम दिवस 17 जनवरी को हॉकी, वेटलिफ्टिंग, मलखंब, तैराकी खेल की ट्रायल की गई, दूसरे दिवस…

