– आत्मा योजनांतर्गत ग्राम जमुहा में हुआ कार्यक्रम
भिण्ड, 11 फरवरी। आत्मा योजनांतर्गत नेचुरल फॉर्मिंग पर आधारित जिले के अंदर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम जमुहा में किया गया, जिसमें कृषकों को प्राकृतिक खेती में पौधों के लिए आवश्यक खाद एवं बीज शोधन कीट नियंत्रण की जैविक विधियां तथा बनाए जाने वाले जैविक खाद का प्रति हैक्टेयर उपयोग की दर इत्यादि को विस्तार से बताया गया। तथा पंजीकृत जैविक खेती कृषकों के यहां स्वयं उत्पादित जैविक खाद से फसल प्रदर्शनों से लाभ पर परिचर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र लहार से डॉ. बीपीएस रघुवंशी नोडल प्राकृतिक कृषि, अखिलेश शाक्य एसएडीओ कृषि, विकास पटेल, अनूप कुमार, विष्णु शर्मा कृषि विस्तार अधिकारी आदि वैज्ञानिक अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
जनगणना समन्वय समिति की बैठक 12 को
भिण्ड। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी भिण्ड द्वारा जनगणना 2027 के अंतर्गत जिला जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है। समिति की बैठक 12 फरवरी को कलेक्टर सभागार भिण्ड में दिन में 11 बजे आयोजित की गई है। उक्त बैठक में समिति के सभी सदस्यों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।


