Author: Jagran Today

– कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु 14 को शाम 4 बजे से 15 फरवरी रात्रि 10 बजे तक रहेगा प्रतिबंध भिण्ड, 11 फरवरी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भिण्ड किरोड़ीलाल मीना ने पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के प्रतिवेदन के आधार पर मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के अंतर्गत सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए भिण्ड नगर में एवं भिण्ड नगर से इटावा जिले की सीमा तक ग्वालियर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग क्र.719 पर समस्त भारी/ बड़े वाहन (डंपर, भारी माल वाहन जो रेत, गिट्टी या अन्य भारी सामाग्री से भरे हुए होते हंै) के आवागमन को 14 फरवरी को शामं…

Read More

भिण्ड, 11 फरवरी। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित देशव्यापी वित्तीय साक्षरता सप्ताह (9 से 13 फरवरी) के उपलक्ष्य में भिण्ड जिला प्रशासन और स्थानीय वित्तीय अधिकारियों ने एक उच्च तकनीक वाली एलईडी-युक्त मोबाइल वैन और एक अन्य वित्तीय साक्षरता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भिण्ड के एलडीएम जितेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि यह वाहन पूरे जिले का भ्रमण करेंगे ताकि नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा के प्रति शिक्षित किया जा सके और लंबित दस्तावेजीकरण मुद्दों का समाधान किया जा सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर वित्तीय साक्षरता…

Read More

– शासकीय हाईस्कूल बड़ापुरा में हुआ कार्यक्रम भिण्ड, 11 फरवरी। अटेर विकास खण्ड के शा. हाईस्कूल बड़ापुरा में पदस्थ प्राचार्य राजेश तिवारी, शासकीय प्राथमिक विद्यालय नरीपुरा, तोर का पुरा, बड़ेरी का पुरा के शिक्षक मुन्नालाल गर्ग, विजय सिंह जाटव, सत्यनारायण बघेल सेवानिवृत हुए। उनके सम्मान में शा. हाईस्कूल बड़ापुरा परिसर में भव्य सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विदाई एवं सम्मान कार्यक्रम में जनशिक्षा केन्द्र के अंतर्गत आने वाले सभी संस्था प्रधानों एवं शिक्षकों द्वारा प्राचार्य राजेश तिवारी का माल्यार्पण शॉल श्रीफल एवं उपहार प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. परमाल सिंह ने कहा कि आपने एक आदर्श…

Read More

भिण्ड, 11 फरवरी। शासकीय कन्या महाविद्यालय भिण्ड द्वारा गोद ग्राम मंगदपुरा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन बुधवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में न्यायाधीश अनुभूति गुप्ता एवं देवेश शर्मा उपस्थित रहे, जिनके सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज सेवा, संविधान के मूल्यों, महिला सशक्तिकरण तथा विधिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिविर का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी दीक्षा साहू के समन्वय में किया गया। महाविद्यालय के संरक्षक आचार्य राहुल शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त…

Read More

– ग्राम चौकी में चल रही है श्रीमद् भागवत कथा भिण्ड, 11 फरवरी। जिले के अटेर क्षेत्र के ग्राम चौकी में संतोषी मां के प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को गोवर्धन लीला की कथा का व्याख्यान कथा व्यास 1008 महामंडलेश्वर रामभूषण दास महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि देवराज इन्द्र को अभिमान हो गया था। इन्द्र का अभिमान चूर करने हेतु भगवान श्रीकृष्ण जो स्वयं लीलाधारी श्रीहरि विष्णु के अवतार हैं ने एक लीला रची। प्रभु की इस लीला में यूं हुआ कि एक दिन उन्होंने देखा के सभी बृजवासी उत्तम पकवान बना रहे हैं और…

Read More

– एक साल से नहीं मिला तीन प्रतिशत डीए भिण्ड, 11 फरवरी। विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के समान डीए दिए जाने एवं पिछले एक वर्ष 2025 का 3 तीन डीए का तत्काल भुगतान किए जाने, विद्युत कर्मचारियों के सेवानिवृत्त के बाद पेंशन की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को अधीक्षण यंत्री विद्युत विभाग कार्यालय पर मप्र विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन भिण्ड ने मुन्ना लाल शर्मा की अध्यक्षता में धरना देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अधीक्षण यंत्री को ज्ञापन सौंपा। धरना स्थल पर जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने…

Read More

भिण्ड, 11 फरवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संचालित अल्पावधि रोजगारोन्मुखी ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। सर्वप्रथम सभी शिक्षकों और प्राचार्य ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्रशिक्षिका गायत्री नरवरिया ने विद्यार्थियों को संपूर्ण सत्र के दौरान होने वाली सभी गतिविधियों के साथ उनके विचार और मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षिका शिवानी ने छात्राओं को प्रशिक्षण में सीखे गए सभी कलाओं को घर पर और अन्य साथियों के साथ दोहराने की सलाह…

Read More

– मीडिया कर्मियों के द्वारा प्रश्न पूछने पर सत्ता के नशे में चूर भाजपा के मंत्रियों को भड़कने की आदत निंदनीय भिण्ड, 11 फरवरी। जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने केन्द्रीय बजट में जिले के विकास के लिए मीडिया कर्मियों द्वारा सवाल किए जाने पर भिण्ड प्रवास पर आए प्रदेश के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना द्वारा उचित उत्तर न देते हुए भड़ककर तीखे तेवर में बोलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए निंदा की है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने कहा कि देश के चौथे स्तंभ कहलाए जाने वाले मीडिया कर्मियों द्वारा जन विकास के मुद्दे पर…

Read More

भिण्ड, 11 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री व संगठन प्रभारी संजय कामले ने महेश जाटव को ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी का संगठन महासचिव नियुक्ति किया है। महेश जाटव ने अपने मनोनयन पर प्रदेश एवं जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौपी है,उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। जाटव की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की है। सीटू की राष्ट्रीय हड़ताल 12 को भिण्ड। सरकार के श्रम विरोधी नीतियों…

Read More

भिण्ड, 11 फरवरी। अटेर थाना पुलिस ने प्रतापपुरा लाइसेंसी शराब दुकान पर फायर करने वाले तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गत 31 जनवरी को फरियादी रविन्द्र पुत्र रामप्रकाश यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम बिलाव थाना ऊमरी, हाल- शराब ठेका प्रतापपुरा ने तीन व्यक्तियों के विरुद्ध पिस्टल निकालकर जान से मारने की नियत फायर कर घायल करने संबंधी शिकायत की थी। इस गंभीर अपराध के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादब ने टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए। उक्त निर्देशों के परिपालन में एएसपी संजीव पाठक के मार्गदर्शन…

Read More