दतिया, 12 फरवरी। ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय भगुवापुरा का अवलोकन प्रांत प्रमुख चन्द्रहंस पाठक ने किया।
भैया बहिनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहिनों को सीता सावित्री दुर्गा लक्ष्मी बाई जैसे बनना है और भैयाओं को लव-कुश, ध्रुव, प्रहलाद जैसा। हमें अच्छा बनने के लिए अच्छे कार्य करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को विद्यार्थी गुण पंचकम की बात विस्तार से बताई। कक्षा कक्ष का अवलोकन कर शैक्षिक गुणवत्ता की जानकारी दी, और कार्यालय का अवलोकन किया। शिशु-बाल भारती एवं कन्या भारती की बैठक ली। इस अवसर पर जिला सचिव सुरेश कुमार रावत, सह सचिव राजेश गुप्ता, जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर, संकुल प्रमुख रामप्रसाद राठौर, संयोजक रामसेवक सोनी, अनिल शर्मा, आचार्य परिवार एवं भैया बहिन उपस्थित रहे।
Sunday, October 4
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


