भिण्ड, 11 फरवरी। आलमपुर नगर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के चलते शिव बारात निकाली जाएगी। भगवान शिव की बारात के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में परंपरागत तरीके से शिव भक्त घर-घर जाकर पीले चावल देकर शिव बारात का आमंत्रण दिया जा रहा है। यह प्राचीन परंपरा न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य भी करती है। पीले चावल देते समय शिव भक्तों ने कहा कि पीले चावल भारतीय संस्कृति में शुभता, मंगल और सौभाग्य के प्रतीक माने जाते हैं। हल्दी से रंगे ये चावल विवाह या किसी मंगल आयोजन का संकेत देते हैं। शिव बारात के निमंत्रण में पीले चावल देना इस बात का प्रतीक है कि स्वयं भगवान शिव के विवाह उत्सव में श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जा रहा है। हम लोग टोली बनाकर बाजार की गलियों और गांवों में पहुंच रहे हैं, जहां वे श्रद्धा भाव से लोगों को पीले चावल सौंपकर बारात में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं। इस दौरान समिति के सभी सदस्यगण मौजूद रहे।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


