भिण्ड, 11 फरवरी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष और जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी के निवास बूथ नं.134 पर पं.उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का संघर्ष और समर्पण ही भाजपा को आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का आधार है। उन्होंने बताया कि एकात्म मानववाद के मंत्र को लेकर भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है।
भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भाजपा आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा के कारण सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने भारत माता को आराध्य मानकर कार्य करने पर जोर दिया और कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का देश भर में पार्टी की विचारधारा पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कैलाश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित जैन, मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी, युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव पुलक, युवा नेता आशीष बौहरे, सुरेन्द्र गर्ग, मनोज कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tuesday, June 23
BREAKING
- कछवाह समाज की कुलदेवी मन्दिर से चांदी का छत्र चोरी
- जनसुनवाई में रामबहादुर को मिली ट्राइसाइकिल
- प्रेरक मिसाल : अन्य उद्यमियों के लिए भी बन सकती है मार्गदर्शक
- डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जिले के 1588 बूथों पर हुए कार्यक्रम
- योग दिवस के अवसर पर हुआ योगा शिविर का आयोजन
- आलमपुर में सीएमओ का पद खाली कामकाज हो रहा प्रभावित
- डॉ. मुखर्जी की जयंती पर 30 जून से प्रारंभ हो रहा स्मरण पखवाड़ा : डॉ. यादव
- महिलाओं के नाम पर फर्जी मस्टर रोल से हड़पी राशि


