भिण्ड, 11 फरवरी। जिले की भारौली क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिण्डारा में भक्ति और आध्यात्म का भव्य संगम होने जा रहा है। यहां स्थित प्रसिद्ध सिद्धबाबा धाम पर आगामी 21 अप्रैल से 11 कुण्डीय महारुद्र यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस
आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामीण तैयारियों में जी-जान से जुटे हुए हैं।
कथा व्यास आचार्य रामकिशोर शास्त्री श्रीधाम वृंदावन भारौली वाले ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान पूरे नौ दिनों तक चलेगा। यज्ञ की आहुतियों के साथ-साथ श्रद्धालु नौ दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा के अमृत रस का पान भी कर सकेंगे।आयोजन समिति ने संतों को नारियल सौंपकर यज्ञ में पधारने का ससम्मान निमंत्रण दिया है। यज्ञ और कथा की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पण्डाल निर्माण से लेकर अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था तक ग्रामवासी पूरी निष्ठा से सेवा में लगे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और भक्तगण मौजूद रहे और सभी ने मिलकर धर्म लाभ लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में 1008 परमहंस संत शिव मोहन सरकार, टीकरी धाम के महंत 1008 कमल दास महाराज, 1008 पत्ती वाले महाराज, 1008 शांतिदास महाराज, 1008 शिवदास (सुरेंद्र बाबा) आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


