भिण्ड, 12 फरवरी। शहर के बीटीआई क्षेत्र स्थित संतोष नगर में बुधवार देर रात उधार के पैसों और ब्याज की मांग को लेकर हुए विवाद में 34 वर्षीय युवक को उसके ही पड़ोसी कर्जदार ने कट्टे से गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक राजू राजावत ने करीब पांच वर्ष पहले अपने पड़ोसी हरसू खान को व्यापार के लिए 20 हजार रुपए उधार दिए थे। रकम लंबे समय से वापस नहीं की गई थी। बुधवार सुबह राजू ने हरसू से पैसे ब्याज सहित लौटाने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो दिनभर अलग-अलग समय पर चलती रही। बताया जा रहा है कि देर रात हरसू खान अपने कुछ लोगों को साथ लेकर राजू के घर के बाहर पहुंच गया। वहां खड़े होकर वह आवाजें लगाने लगा और हंगामा करने लगा। शोर सुनकर जब राजू घर से बाहर निकला, तभी विवाद अचानक हिंसक हो गया। परिजनों के अनुसार जैसे ही राजू दरवाजे से बाहर आया, हरसू ने कट्टा निकाला और फायर कर दिया। गोली राजू की पीठ में लगी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा और आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस संतोष नगर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में साफ हुआ है कि मामला पैसों के लेनदेन और ब्याज की मांग से जुड़ा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत बयान मिलने के बाद मामले में धाराएं और बढ़ाई जा सकती हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
घायल को पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद परिजन घायल राजू को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजू की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बुधवार की रात करीब 11 बजे ग्वालियर रेफर कर दिया। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


