भिण्ड, 12 फरवरी। भिण्ड-ग्वालियर हाईवे 719 पर होने वाले सड़क हादसों में बढ़ती हुई मौतों को देखते हुए जनहित पार्टी ने एक सड़क आंदोलन की शुरुआत की है, जिसकी शुरुआत एक पदयात्रा के रूप में एक फरवरी चंबल के पुल से की गई, 10 फरवरी को ये पदयात्रा ग्वालियर के डीडी नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर पहुंची।
इस पदयात्रा के माध्यम से जनहित पार्टी ने सरकार से भिण्ड-ग्वालियर की खाली पड़ी रेल लाइन पर लोकल ट्रेन हर घण्टे चलाने तथा हर गांव गौशाला बनाने जैसी कारगर मांग भी की। जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय जैन की अध्यक्षता में इस सड़क आंदोलन की शुरुआत हुई, उन्होंने यह भी बताया कि ये पदयात्रा सिर्फ इस आंदोलन की शुरुआत है, यदि सरकार ने जल्द ही इस मुद्दे की ओर ध्यान नहीं दिया तो जनहित पार्टी भिंड कलेक्टर ऑफिस के सामने अनिश्चित कालीन धरना देगी। 11 फरवरी को इसी विषय को लेकर जनहित पार्टी गोले के मंदिर चौराहे पर बढ़ी संख्या में सड़क आंदोलन एवं जन जागरण कर सरकार को ये संदेश देगी कि वह इस तरह हर रोज होने वाले हादसों को नजरअंदाज ना करें और जल्द से जल्द फोरलेन हाईवे का निर्माण करे। इस आंदोलन में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मनीष काले, अरविंद भदौरिया, बालमुकुंद भदौरिया, वंशिका शर्मा, अशोक झा, अबोध तोमर, नवदीप जादौन तथा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


