– स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के तहत लगाया गया हॉलिस्टिक वैल बीइंग कैंप
भिण्ड, 12 फरवरी। आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के तहत हॉलिस्टिक वैल बीइंग कैंप विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य तथा शारीरिक और मानसिक दक्षता संवर्धन के लिए कलेक्टर के मार्गदर्शन तथा जिला आयुष अधिकारी के नेतृत्व में आयुष विभाग द्वारा जिले के लहार ब्लॉक के रावतपुरा धाम स्थित वृद्धाश्रम पर शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा आश्रम में निवासरत तथा आस पास के ग्रामीण वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुर्वेदिक और होम्योपैथी दवा प्रदान की गई। इसके अलावा वृद्धावस्था, जन्म बीमारियों को दूर करने में लाभदायक योग आसन के बारे में भी बताया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की काइनेटिक एंड मेंटल स्किल डेवलपमेंट हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीलम कुशवाह के अनुसार भारत सरकार एवं मप्र शासन द्वारा वरिष्ठ जनों के लिए स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के तहत आयोजन जिलेभर में किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत जिले के विभिन्न वृद्धाश्रमों पर स्वास्थ्य शिविर एवं वृद्धावस्था में किया जा सकने वाले योग प्राणायाम तथा वृद्धजनों के लिए उनके शारीरिक एवं मानसिक दक्षता संवर्धन हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां इन शिवरों में आयोजित की जाएंगी। इनमें आयुष विभाग के चिकित्सक एवं प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा वरिष्ठ जनों को संबंधित गतिविधियां कराई जाएंगी। इसी के तहत ये स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। साथ ही आगे भी 13 , 19, 20, 26 तथा 27 फरवरी को जिले के अन्य वृद्धाश्रम में शिविर लगाए जाएंगे, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को इन शिविरों का लाभ प्राप्त हो सके।


