Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, October 4
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » पड़ोस में जगमगाता सुबह का तारा यानि तारिक

पड़ोस में जगमगाता सुबह का तारा यानि तारिक

Jagran TodayBy Jagran TodayFebruary 13, 2026

– राकेश अचल

हमारे पड़ौस में बांग्लादेश है और वहां की राजनीति में एक नई सुबह का तारा उगता नजर आ रह है। इस तारे का नाम है तारिक रहमान। बांग्लादेश का भावी प्रधानमंत्री। यथा नाम तथा काम। तारिक एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ होता है दस्तक देने वाला। दरवाजा खटखटाने वाला। तारिक को अधिक लाक्षणिक रूप से ‘सुबह का तारा’ या रात का आगंतुक भी कहा जाता है।
बांग्लादेश में दो साल पहले 5 अगस्त 2024 को हुए हिंसक तख्ता पलट के बाद बीते रोज हुए आम चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि बीएनपी के प्रमुख तारिक रहमान ही बांग्लादेश के नये प्रधानमंत्री होंगे। बांग्लादेश के इस उभरते सितारे के बारे में जा लेना जरूरी है क्योंकि आने वाले दिनों में भारत को तारिक रहमान के साथ ही रिश्ते निभाना है। एशिया में खानदानी यानि परिवारवाद की राजनीति का नया सितारा हैं तारिक रहमान। 65 साल के तारिक की मां खालिदा जिया के सुपुत्र तारिक पिछले 17 साल से बीएनपी यानि बांग्लादेश नेशनिलिस्ट पार्टी के प्रमुख हैं। हालांकि वे पहले कार्यवाहक थे, लेकिन पिछले दिनों खालिदा जिया के निधन के बाद वे पार्टी के सर्वे सर्वा हो गए। तारिक के पिता जियाउर्रहमान भी बांग्लादेश के 7वें राष्ट्रपति रहे।
तारिक मियां ने 2008 में तत्कालीन आम चुनाव में अवामी लीग की प्रचण्ड जीत के बाद देश छोड़ दिया था, और अपनी जान बचाने के लिए लंदन जा बसे थे। क्योंकि उन्हे भी अदावत की राजनीति का शिकार बनाया जा सकता था। मुमकिन था कि वे भी अपनी मां की तरह ताउम्र जेल में पड़े होते। चूंकि तारिक अपनी मां के प्रधानमंत्री काल में सुपर प्रधानमंत्री थे, इसलिए बाद में शेख हसीना सरकार ने उनके ऊपर भ्रष्टाचार, घूसखोरी मनी लाउंड्रिंग समेत अनेक आरोपों में 84 मुकदमों में फंसाकर सजा सुना दी थी। इसलिए उनका भागना जरूरी था।
शेख हसीना की सरकार के तख्ता पलट के बाद तारिक के ऊपर से सभी आपराधिक मामले हटा लिए गए। गत वर्ष ही वे स्वदेश लौटे और देश की जनता ने उन्हे हाथोंहाथ लिया। तारिक जिस दशा में 2008 में थे आज वही हाल बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का है। वे दो साल से भारत में शरण लिए हैं। बांग्लादेश में उन्हें सजा ए मौत सुनाई जा चुकी है। तारिक रहमान ने पहली बार संसदीय चुनाव में बांग्लादेश के प्रमुख राजनीतिक दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) का नेतृत्व किया। इसके अलावा उन्होंने खुद भी पहली बार इस चुनाव में हिस्सा लिया।
ये आलेख लिखें जाने तक बांग्लादेश आम चुनाव 2026 में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जो अब नेशनल संसद में सबसे बड़ी पार्टी बनी। बीएनपी ने 300 सदस्यीय संसद में लगभग 151 सीटें जीत ली हैं, और बहुमत के लक्ष्य को पार कर लिया है। तारिक के नेतृत्व में बीएनपी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। इस जीत के बाद तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं, जब शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को चुनाव में हिस्सा नहीं लेने दिया गया।
भारत के साथ संबंधों को लेकर भी तारिक रहमान पर सभी की नजरें हैं। क्योंकि पिछले दो साल से बांग्लादेश में मौजूदा मोहम्मद यूनुस की सरकार के रहते भारत विरोधी माहौल बना है। बांग्लादेश अचानक चीन के नजदीक पहुंच गया है। इस बीच भारत ने भी भविष्य को देखते हुए बांग्लादेश से निककटता बढ़ाने की कोशिश की है। हाल ही में जब तारिक रहमान की मां खालिदा जिया का निधन हुआ था, तब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भेजा था।

Post Views: 186
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
644451
Views Today : 1020
Who's Online : 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.