भिण्ड, 12 फरवरी। गोहद विधायक केशव देसाई ने नगर के वार्ड क्र.16 अंतर्गत गोहदी क्षेत्र की विभिन्न गलियों में लगभग 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़कों का भूमिपूजन किया। साथ ही रपटा से गोहदी तक लगभग 17 लाख रुपए तथा गोहदी मेन रोड से मुरारी के मकान तक लगभग 78 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़को का भी भूमिपूजन किया गया। इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना हमारा संकल्प है। इस अवसर वार्ड वासियों ने विधायक केशव देसाई का माला पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पति जगदीश माहौर, वार्ड 16 की पार्षद राजबेटी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।
Saturday, June 20
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


