भिण्ड, 13 फरवरी। रतन ज्योति नेत्रालय द्वारा समाजसेवी रक्षपाल सिंह कुशवाह के सहयोग से 16 फरवरी बुधवार को बस स्टैण्ड नयागांव में सुबह नौ बजे से एक बजे तक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों, विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
समाजसेवी रक्षपाल सिंह कुशवाह ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से चयनित मरीजों का ऑपरेशन रतन ज्योति हॉस्पिटल ग्वालियर में किया जाएगा, जहां नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण, मरीज के लिए रहने और खाने की नि:शुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। शिविर में नि:शुल्क नेत्र जांच, जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मा वितरण, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, चयनित मरीजों के लिए नि:शुल्क ऑपरेशन व लेंस, ग्रामीणों के लिए सुलभ एवं पूर्णत: नि:शुल्क सेवा रहेगी।
ग्वालियर स्थित रतन ज्योति नेत्रालय लंबे समय से सामाजिक सहयोग के माध्यम से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहा है, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा मिल सके। रक्षपाल सिंह कुशवाह ने ग्राम वासियों ने अपील की है कि 16 फरवरी को नयागांव बस स्टैंड पर पहुंचकरइस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवारजनों, विशेषकर बुजुर्गों को भी साथ लाएं।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


