– आसन, प्राणायाम और योग क्रियाओं के साथ लोगों को दिया तनाव मुक्त रहने का संदेश
भिण्ड, 15 फरवरी। मिहोना नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वंडर पब्लिक सेंट्रल स्कूल मिहोना में शनिवार को एक दिवसीय विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि थाना प्रभारी लहार शिवसिंह यादव, एडवोकेट संजीव नायक लहार, शिक्षक अजेश सिंह कुशवाह मेहदवा, पर्यावरण प्रेमी रामराज पुरोहित ने मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर की। इस आयोजन में योगाचार्य अखिलेश पचौरी (अंर्तराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक,अटल गौरव पुरस्कार मप्र सरकार) एवं उनके सहयोगी विकाश शर्मा (नेशनल यूथ गेम्स योग प्रशिक्षक गोवा), योग प्रशिक्षक मनोज पाल, अदिति जाजोरिया, दीप्ति शिवहरे के तत्वावधान में स्वास्थ्य को बेहतर कैसे बनाया जाए एवं निरोगी कैसे रहा जाए इस विषय पर संपूर्ण जानकारी एवं योग की क्रियाओं जैसे ताड़ासन, त्रिकोणास, वीरभद्रासन, नटराजासन, पद्मासन, वज्रासन, सुखासन कराए।
उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य लोगों को शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्त करना और उनके जीवन में सकारात्मकता लाना है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत करता है। उनके साथ आए अक्षक गुर्जर एवं जनीशा अरोड़ा ने योग की क्रियाओं को दिखाकर लोगों के मन को मोहित कर लिया। अंत में विद्यालय के संचालक आशुतोष दौहौलिया ने सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट कर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लगभग एक हजार लोगों ने भाग लिया। इसके साथ हीविद्यालय के प्राचार्य राजप्रताप सिंह राजावत, शिवानी दौहौलिया, प्रिया गुप्ता, दिलीप सिंह राजावत, विक्रम सिंह, अर्पण कुमार दूरवार, संदीप यादव, अभिषेक सिंह राजावत, देवीशरण द्वुबेदी, परमात्मा शरण दुबे, रवि बघेल, आकाश तिवारी, राजू श्रीधर, संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


