– कांग्रेस नेताओं ने किया शोक व्यक्त
भिण्ड, 15 फरवरी। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी भिण्ड जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के पिता आशाराम बघेल गत दिवस ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी आयु लगभग 75 साल थी और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी अंत्येष्टि रविवार को फूफ मुक्तिधाम में की गई। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य पार्टी के लोग, मीडिया बंधु एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता सम्मिलित हुई।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, राष्ट्रीय सचिव व सहप्रभारी सांसद संजना जाटव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, भाण्डेर विधायक फूलसिंह बरैया, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, प्रदेश संगठन प्रभारी संजय कामले, पूर्व मंत्री चौ. राकेश सिंह चतुर्वेदी, गोहद विधायक केशव देसाई, प्रदेश सचिव अनिरुद्ध प्रताप सिंह एवं प्रमोद चौधरी, प्रदेश सहसचिव मनोज दैपुरिया, पूर्व विधायक मेवाराम जाटव एवं सोपत जाटव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिण्डोलिया, शहर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, जिला पंचायत सदस्य उमेश भदौरिया गुड्डू, राहुल सिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, मानसिंह कुशवाहा, डॉ. राधेश्याम शर्मा, एससी विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल चौरसिया, जिला महासचिव ग्रामीण महेश जाटव, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, पूर्व जनपद अध्यक्ष अरविन्द बघेल, भिण्ड विधानसभा प्रशिक्षण प्रभारी अरविन्द यादव, कार्यालय प्रभारी रामस्वरूप गोयल, डॉ. सुल्तान सिंह नरवरिया, सोशल मीडिया अध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया, रामजीलाल रामा वाल्मीकि, विवेक जामोर, केदार कौशल, देवेन्द्र निगम, राहुल सिंह कुशवाह, संदीप बघेल, प्रमोद बघेल, रोहित अर्गल आदि प्रमुख हैं।


