भिण्ड, 16 फरवरी। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य शिव बारात का आयोजन हुआ, जिसके सफल समापन पर शिव बारात आयोजन समिति के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रमेश दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया है।
डॉ. दुबे ने कहा कि इस वर्ष शिव बारात का 18वीं बार आयोजन किया गया, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तों में दोगुना उत्साह दिखाई दिया, साल दर साल बारात की भव्यता अपने चरम पर पहुंचाने में शिव बारात आयोजन समिति के संयोजक श्याम नारायण बाजपेई सहित समिति के सभी सदस्य की रणनीति एवं साहसिक प्रयास उल्लेखनीय है, समिति द्वारा समय समय पर जनता एवं शासन प्रशासन के बीच बैठकर रूपरेखा तय की और सदैव बेहतरी की ओर कदम उठाए गए जिसका परिणाम आप सभी के समक्ष है, आज ये शिव बारात आयोजन भिण्ड शहर की पहचान बन चुका है।
डॉ. दुबे ने कहा कि गुरुदेव 1008 अवधूत महाराज चिलोगा धाम की छत्रछाया में हम सभी इस आयोजन को सफल बना सके, जिसमें भिण्ड की जनता जो बाराती ओर घराती के रूप में रही ओर पत्रकार जगत, शासन-पुलिस प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन, विद्युत विभाग सहित समस्त प्रशासनिक टीम का अभूतपूर्व योगदान रहा है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम आभारी हैं कि भक्तजनों ने अपने उत्साह एवं भक्ति को कम न करते हुए इजाफा किया और सहयोगात्मक भाव प्रकट किया, साथ ही शासन प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए हरसंभव प्रयास एवं उपाय किए, जिसके लिए उनका भी आभार प्रकट करता हूं।
डॉ. दुबे ने कहा कि ये हमारी संस्कृति है, इसे सहेजना, समय समय पर अपने सनातन भाव पर गर्व करना ही हमारी पहचान है, हमारा ये प्रयास रहेगा कि आगामी वर्षों में इस आयोजन को और भव्यता की ओर ले जाया जाए।
Wednesday, June 24
BREAKING
- भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच
- कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य
- ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित
- मोहर्रम एवं ताजियों के जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
- तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी बढ़ने से लोग परेशान
- कछवाह समाज की कुलदेवी मन्दिर से चांदी का छत्र चोरी
- जनसुनवाई में रामबहादुर को मिली ट्राइसाइकिल


