भिण्ड, 16 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत केन्द्र भिण्ड द्वारा यूथ क्लब विकास कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत माय भारत स्वयंसेवकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को संगठनात्मक कार्यों एवं क्लब संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठित युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि भिण्ड जिले में अधिक से अधिक युवा एवं महिला क्लबों का गठन, नवीनीकरण एवं पुनर्गठन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं को विकासात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा सके। प्रशिक्षण के दौरान क्लब गठन की प्रक्रिया, पंजीयन, कार्ययोजना निर्माण एवं नियमित गतिविधियों के संचालन संबंधी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही स्वयंसेवकों को संबंधित डाटा के संकलन एवं अद्यतन कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में माय भारत स्वयंसेवक धर्मवीर सिंह, सौरभ चौधरी, भूपेन्द्र उपाध्याय, साधना, पुनीत, रामबीर सिंह, संतोष सिंह, शालिनी, राजकुमारी, संजय यादव, प्रमोद सहित अन्य युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करना, सामाजिक सहभागिता बढ़ाना तथा संगठित रूप से युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर समग्र विकास को गति देना है।
Monday, April 6
BREAKING
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया
- सरसों की कम बोली को लेकर कृषि मण्डी में किसानों का हंगामा


