भिण्ड, 16 फरवरी। भिण्ड जिले की जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत मेहदौली में आयोजित खण्ड स्तरीय संकल्प से समाधान अभियान शिविर ने एक बार फिर अपनी सफलता सिद्ध की।
रघुवीर पुत्र रामरतन कुशवाहा ने शिविर में आवेदन दिया कि उनकी खाद्यान्न पात्रता पर्ची में परिवार के सदस्यों के नाम नहीं जुड़े। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेहगांव नवनीत शर्मा ने कनिष्ठ आपूर्ति नियंत्रक तोमर को तत्काल जांच के निर्देश दिए। परिणामस्वरूप शिविर के दौरान ही पर्ची में नाम जोड़ दिए गए। यह त्वरित निराकरण अभियान की सफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। मुख्यमंत्री की इस पहल से ग्रामीणों की समस्याएं स्थानीय स्तर पर ही हल हो रही हैं। खाद्यान्न योजना में नाम जोड़ना सुनिश्चित करता है कि कोई परिवार वंचित न रहे। संकल्प से समाधान अभियान विकास की नई गति साबित हो रहा है।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


