भिण्ड, 18 फरवरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. जेएस यादव ने बिना अवकाश स्वीकृत कराए स्वास्थ्य केन्द्र से अनुपस्थित पाए जाने एवं स्वास्थ्य केन्द्र बंद पाए जाने पर पीएचसी अकोड़ा के बंधपत्र चिकित्सक डॉ. विनायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने नोटिस में कहा है कि गत 18 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अकोड़ा 18 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे बंद पाया गया। आप बंधपत्र चिकित्सक के पद पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अकोड़ा में पदस्थ हैं। आप बिना अवकाश स्वीकृत कराए स्वास्थ्य केन्द्र से अनुपस्थित पाए गए एवं स्वास्थ्य केन्द्र बंद पाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से आमजन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष विभाग की छवि धूमिल हुई है। जबकि सार्थक पोर्टल पर आपके द्वारा 18 फरवरी को सुबह 9.29 बजे पर चेकइन किया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि आप सार्थक पोर्टल पर उपस्थिति लगाकर संस्था से अनुपस्थित हो जाते हैं, जो नियम संगत नहीं है। आपका यह कृत्य पदीय कर्तव्यों के विरुद्ध होकर वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अव्हेलना तथा अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। जो कि मप्र सिविल सेवा आचरण नियम के अनुरूप न होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है, क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाए। अतएव अनुपस्थिति के संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण खण्ड चिकित्सा अधिकारी फूप के अभिमत सहित दो दिवस में समक्ष प्रस्तुत करें। आपका उत्तर निर्धारित समयावधि में एवं समाधानकारक न होने पर आपका उक्त दिनांक का मानदेय काटे जाने की कार्रवाई की जाएगी।
Monday, April 6
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


