भिण्ड, 18 फरवरी। मौ नगर में 40 वर्ष बाद प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी अभिनंदन जी, भव्य मंच प्रस्तुति संजय जेवर और निर्देशक विवेक शास्त्री ढाईदीप के निर्देशन में अयोध्या नगरी चौ. कमल सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित 1008 आदिनाथ दिगंबर जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के चौथे दिन तप कल्याणक महा महोत्सव भक्तिभाव एवं धूमधाम से मनाया गया। तप कल्याणक के शुभ अवसर सुबह नित्य नियम पूजन विधान आदि कार्यक्रम हुआ, उसके बाद सौधर्म इन्द्र, शची इन्द्राणी अपने समस्त इन्द्र-इन्द्राणी के साथ बालक तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के वैराग्य की चर्चा करते है।
नीलांजना का नृत्य देखकर आया वैराग्य
आदिनाथ भगवान के दरबार में दो नीलांजना का नृत्य होता है, उसमें से एक नीलांजना नृत्य करते करते देहावसान हो जाता है और आदिनाथ भगवान को नीलांजना देहावसान देखकर उनके मन में वैराग्य उत्पन्न हुआ जिसके बाद वह अपने पुत्रों को राजपाठ सौंपकर, सांसारिक सुख त्यागकर दीक्षा ग्रहण की। उसके बाद स्वर्ग से आए लोकांतिक देवों ने भगवान आदिनाथ के इस तप की खूब अनुमोदना की।
इस अवसर पर ग्वालियर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय जैन, अनिल जैन सेठ, राजाराम जैन, कमलेश जैन, अन्नत जैन, अशोक जैन, रिंकू जैन, अजय जैन, समकित जैन, सेमी जैन, अभिषेक जैन, ऋतिक जैैन छेकुरी, राशि जैन, खुशी जैन, अर्शी जैन, वर्षा जैन, आयुषी जैन, शोभा जैन, ममता जैन, प्राची जैन आदि सकल जैन समाज के वरिष्ठ जन, युवा भाई, महिलाएं, बालिकाएं आदि लोग उपस्थित रहे।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


