भिण्ड, 19 फरवरी। देहात थाना में शहर के जामना रोड पर बुधवार को घर के आंगन में खेल रहा एक साल का बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में गिर जाने से मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार जामना रोड निवासी अंश पुत्र संतोष कुशवाह दोपहर के समय अपने घर के आंगन में खेल रहा था। उसकी मां संध्या कुशवाह घर के अंदर खाना बना रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते अंश आंगन में बने पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंच गया और अचानक सिर के बल उसमें गिर गया। कुछ देर तक बच्चे की आवाज सुनाई नहीं देने पर मां की नजर जब आंगन की ओर गई तो अंश गड्ढे में पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला और परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

