– जिला अध्यक्ष दैपुरिया ने किसान हितैषी बजट के लिए दिया धन्यवाद
भिण्ड, 19 फरवरी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा से जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया ने प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में पहुंचकर मुलाकात कर किसान मोर्चा संगठनत्मक विषय पर चर्चाएं की।
जिला अध्यक्ष दैपुरिया ने प्रदेश अध्यक्ष चावड़ा से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्रदेश के किसानों के लिए अनेक योजनाएं और उनके लिए महत्वपूर्ण बजट तथा किसान हितैषी बजट के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चावड़ा को कहा कि मप्र बजट 2026-27 प्रदेश के हर वर्ग श्रमिक, किसान, ग्रामीण परिवार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। गरीब कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्रम विभाग हेतु 1336 करोड़, गांव से शहर तक विकास की नई ऊर्जा के लिए ग्रामीण विकास विभाग को 29 हजार 663 करोड़ तथा कृषि-उद्योग-सेवा क्षेत्र में संतुलित प्रगति सुनिश्चित करने हेतु पंचायत विभाग को 10 हजार440 करोड़ का प्रावधान, जनहित के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण चार लाख 38 हजार 317 करोड़ का बजट पेश किसानों के लिए जनहितैषी बजट है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के सशक्तिकरण के लिए किसान कल्याण वर्ष बना रही हैं। किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि और मुख्यमंत्री सम्मान निधि के प्रति वर्ष 12 हजार रुपए दिए जा रहे हैं, किसानों को लाख सोलर पंप दिए जाएंगे। व्हीबी जी रामजी योजना के लिए एक लाा 428 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे गांव के विकास का निर्णय अब पंचायत स्तर पर पारदर्शिता के साथ हो सकेगा। किसान की खुशहाली बढ़ाने के लिए इस सिंचाई के रकबे में लगातार वृद्धि की जा रही है, नदी जोड़ परियोजना से बुंदेलखंड चंबल मालवांचल के हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश भर में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं से सिंचाई का रखबा 55 लाख हेक्टर से बढ़कर एक हेक्टर तक पहुंचाया जाएगा। मप्र सरकार किसानों के आर्थिक सदस्य करण के लिए वर्ष 2026 को किसान कल्याण दिवस बना रही है। इस अवसर पर किसान मोर्चा ग्वालियर जिला अध्यक्ष गिर्राज व्यास एवं अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।


