भिण्ड, 21 फरवरी। घर-घर गीता का प्रचार हो जन अभियान के अंतर्गत सैनिक कॉलोनी में राजीव शर्मा के पुत्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विश्व गीता प्रतिष्ठानम द्वारा उनके आवास पर गीता स्वाध्याय किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य यजमान राजीव शर्मा ने भगवान कृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। जिला संयोजक विष्णु कुमार शर्मा एवं दुर्गादत्त शर्मा ने सामूहिक रूप से सस्वर स्वाध्याय पत्र का वाचन किया। प्रमोद मिश्रा ने सुभाषित की प्रस्तुति की, जिसमें उन्होंने पंचतंत्र की एक छोटी कहानी के माध्यम से मिलने वाली शिक्षाओं का वर्णन किया।
ज्ञानेन्द्र सिंह ने गीता के अध्याय 6 के 20वें श्लोक से लेकर 28 में श्लोक तक व्याख्या की। उन्होंने बताया कि किस तरह योगी का चित्र समस्त विषयों से उपराम (विषयों से रहित) होकर परमात्मा के चिंतन में रहता है, योगी सभी विषयों से अपने मन को उपराम (विरक्त) कर लेता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को गीता के सूत्रों के माध्यम से व्यवहारिक अर्थ समझाया एवं नित्य प्रति एक या दो श्लोक पढ़ने का आग्रह किया। श्लोकों की व्याख्या करते हुए उन्होंने बताया कि परमात्मा को प्राप्त करना ही योगी सबसे बड़ा लाभ समझता है, इससे बढ़कर वह किसी लाभ को प्राप्त करना नहीं चाहता, इसी कारण से उसे बड़े से बड़ा दुख भी विचलित नहीं करता, योगी परमात्मा के साक्षात्कार से प्राप्त हुए आनंद के अतिरिक्त किसी अन्य उच्च सुख में नहीं फसता परमात्मा की प्राप्ति के लिए चित्त की उपरामता और शुद्ध बुद्धि की आवश्यकता रहती है जो योग द्वारा हमें प्राप्त होती है।
विष्णु कुमार शर्मा ने उपस्थित सभी गीता प्रेमियों एवं विश्व गीता प्रतिष्ठानम की तरफ से राजीव शर्मा के पुत्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में गीताजी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर महेन्द्र बाबू तिवारी, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, आनंद त्रिपाठी, महेन्द्र दीक्षित, बलदेव शर्मा, दुर्गादत्त शर्मा, अमित चौधरी, कुलदीप राजावत, सुरेन्द्र पराशर, सेठी महदोली, अवनीश शर्मा, दिनेश पाराशर, चन्द्रभान शास्त्री, रामजी तिवारी, प्रहलाद शर्मा, धनदेवी शर्मा, राखी शर्मा, सरोज शर्मा, सीमा शर्मा, अनुष्का शर्मा, रंजन शर्मा, राजेश कांकर उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


