भिण्ड, 21 फरवरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद में पदस्थ डॉ. धर्मेन्द्र गुर्जर का गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में पीजी (इमरजेंसी मेडिसिन) में चयन होने के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्टाफ ने डॉ. गुर्जर को पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. गुर्जर ने अपने कार्यकाल के दौरान मरीजों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं तथा आपातकालीन सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इमरजेंसी मेडिसिन जैसे महत्वपूर्ण विषय में उनका चयन क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। समारोह के अंत में डॉ. गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोहद में कार्य करने का अनुभव उनके लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
Monday, April 6
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


