भिण्ड, 21 फरवरी। मौ थाना पुलिस ने विगत माह ग्राम सौरा में पुरानी रंजिश के चलते कट्टे से गोली मार कर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को मालनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
जानकारी के अनुसार गत 13 जनवरी को शाम 6.30 बजे ग्राम सौरा में पुरानी रंजिश को लेकर हुई घटना में नामजद आरोपियों द्वारा राजकुमार उर्फ छुन्ना गुर्जर पुत्र मजबूत सिंह गुर्जर उम्र 45 साल निवासी की 315 बोर के कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी थी जिस पर से थाना मौ में आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्र.08/2026 धारा 103 (1), 296 (ए), 115 (2), 3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने मामले को गंभीरता से लिया तथा एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन एवं एसडीओपी गोहद महेन्द्र सिंह गौतम के मार्गदर्शन में मौ थाना पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्यआरोपी को गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी रूपा उर्फ रूप सिंह धोबी मालनपुर क्षेत्र में किसी गंभीर घटना कारित करने की नियत से घूम रहा है। टीम के प्रयास मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से हत्या के मुख्य आरोपी रूपा उर्फ रूप सिंह धोबी को मालनपुर क्षेत्र में मार्बल फैक्ट्री के सामने से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा एवं 6 जिंदा राउण्ड जब्त किए गए। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर योजनाबद्ध तरीके से राजकुमार उर्फ छुन्ना गुर्जर की हत्या कर दी थी। आरोपी के विरुद्ध जिला भिण्ड, मुरैना एवं ग्वालियर में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों कुल 14 मामले दर्ज हैं। साथ ही थाना मालनपुर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। इस मामले का एक अन्य आरोपी लक्ष्मण धोबी अभी फरार बताया जा रहा है।
इस कार्रवाई में थाना मौ प्रभारी निरीक्षक रघुवीर मीणा, ऊमरी थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह, नयागांव थाना प्रभारी उपनिक्षक वैभव तोमर, बरोही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल भदौरिया, उपनिरीक्षक प्रवेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह भदौरिया, विवेक प्रभात, सउनि नेतराम सिंह, सत्यवीर सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद पारासर, सतेन्द्र यादव, सुनील शर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, महेश कुमार, अजय कुमार, अजय बघेल, आरक्षक आनंद दीक्षित, शकील मोहम्मद, अरविन्द सिंह, आकाश, पदम सिंह रावत, पंकज शुक्ला, सत्यप्रताप, शत्रुघन सिंह गुर्जर, राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, मोनू किरार, राहुल यादव, विकाश चौहान थाना बरोही, रविकांत, पंकज शुक्ला, धर्मेन्द्र प्रजापति, शाहरूख, चालक अचित्र सेंगर, व्हीडीएस वीरसिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


