– सार्वजनिक मार्गों पर किए जा रहे दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए की गई लगभग
भिण्ड, 21 फरवरी। गोरमी नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक मार्गों पर किए जा रहे अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत तहसीलदार, तहसील गोरमी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद गोरमी एवं थाना प्रभारी, पुलिस थाना गोरमी द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि राष्ट्रीय राज्यमार्ग के दोनों ओर कुछ दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का सामान सड़क पर रखकर आवागमन में बाधा उत्पन्न की जा रही थी। इसके अतिरिक्त, कुछ व्यक्तियों द्वारा ईंट, पत्थर एवं गिट्टी सड़क किनारे अवैध रूप से एकत्रित कर रखी गई थी, जिससे यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। संयुक्त दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त अतिक्रमणों को हटाया। साथ ही संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए लगभग 11 हजार रुपए की वसूली की।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त अभियान निरंतर जारी रहेंगे। आमजन एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि वे यातायात व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के हित में सहयोग प्रदान करें तथा सड़क/ फुटपाथ पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें।


