भिण्ड, 08 मार्च। होली के पांच दिन के त्योहार के अंतिम रंगपंचमी के अवसर पर गोहद नगर रंगों में सरोवर हुआ। टोली बनाकर लोग निकले और परिचितों के साथ रंग गुलाल के साथ फूलों की होली खेली।
गोहद नगर में रंगपंचमी की होली पूरे ग्वालियर चम्बल सम्भाग में पहचान रखती है। गोहद की रंगपंचमी का इतना शौक था कि लोग रंगपंचमी के दिन अगर न्यायालय में तारीख लगती तो उसे वकील से कहकर बढ़वा लेते थे। गोहद के प्रमुख रास्तों और गली मोहल्लों में कड़ाव रखे जाते थे। लेकिन धीरे धीरे यह संस्कृति समाप्त होती जा रही थी, गोहद में त्यौहार की संस्कृति को जीवित रखने के लिए गोहद के पूर्व विधायक लालसिंह आर्य द्वारा रंगपंचमी के अवसर फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस रंगपंचमी के अवसर पर कार्यक्रम में परिवर्तन करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा अजा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिह आर्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ निकले। कार्यक्रम अटल चौक से आरंभ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री अटलविहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। गोहद नगर की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हुए गंज बाजार, किला गेट, पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार, ईटायली गेट होकर नया बस स्टैंड, अग्रसेन चौक पर समापन हुआ। इस अवसर पर जनता द्वारा अभूतपूर्व फूलवर्षा कर स्वागत किया गया, पूरा नगर रंगों में सरोवर हो गया। इस अवसर पर पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है त्यौहार हमारी संस्कृति है त्योहार हमें एकता में बाधते हंै, हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से अपनी नई पीढ़ी को भी अवगत कराना है।
वहीं रघुनाथजी धाम खनेता में रंगपंचमी के अवसर पर फूलो की होली का आयोजन किया गया। यहां महामंडलेश्वर 1008 रामभूषण दास महाराज ने प्रभु के चरणों मे रंग गुलाल व फूल अर्पित कर उत्सव का श्रीगणेश किया। जहां दूरदराज अंचल से शिष्यों का आगमन हुआ और उन्होंने उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


