- भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच
- कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य
- ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित
- मोहर्रम एवं ताजियों के जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
- तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी बढ़ने से लोग परेशान
- कछवाह समाज की कुलदेवी मन्दिर से चांदी का छत्र चोरी
- जनसुनवाई में रामबहादुर को मिली ट्राइसाइकिल
Author: Jagran Today
भिण्ड, 16 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत केन्द्र भिण्ड द्वारा यूथ क्लब विकास कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत माय भारत स्वयंसेवकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को संगठनात्मक कार्यों एवं क्लब संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठित युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि भिण्ड जिले में अधिक से अधिक युवा एवं महिला क्लबों का गठन, नवीनीकरण एवं पुनर्गठन…
भिण्ड, 16 फरवरी। मौ नगर में 40 वर्ष बाद अयोध्या नगरी चौधरी कमल सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित 1008 आदिनाथ दिगंबर जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में भव्य मंच प्रस्तुति संजय जेवर, निर्देशक डॉ. विवेक शास्त्री एवं बाल ब्रह्मचारी अभिनंदन शास्त्री के निर्देशन में सभी क्रियाएं धार्मिक विधि विधान से की जा रही हैं। सोमवार को पंचकल्याणक के दूसरे दिन गर्भ कल्याण के उत्तरार्ध की क्रियाएं की गईं, वहीं शहर में अन्य शहरों से लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। सोमवार को सुबह से ही पूजन व विधान का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। नित्य नियम से अभिषेक गर्भ कल्याणक…
भिण्ड, 16 फरवरी। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य शिव बारात का आयोजन हुआ, जिसके सफल समापन पर शिव बारात आयोजन समिति के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रमेश दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया है। डॉ. दुबे ने कहा कि इस वर्ष शिव बारात का 18वीं बार आयोजन किया गया, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तों में दोगुना उत्साह दिखाई दिया, साल दर साल बारात की भव्यता अपने चरम पर पहुंचाने में शिव बारात आयोजन समिति के संयोजक श्याम नारायण बाजपेई सहित समिति के सभी सदस्य की रणनीति एवं साहसिक प्रयास उल्लेखनीय है, समिति द्वारा समय…
भिण्ड, 16 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को सर्वव्यापी बनाने के लिए जिला संगठन प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इसी के तहत जिला भिण्ड के नवनियुक्त संगठन प्रभारी हमीर पटेल 17 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। नवनियुक्त संगठन प्रभारी हमीर पटेल भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में दोपहर 2:30 बजे परिचत्मक बैठक को संबोधित करेंगे एवं पार्टी द्वारा चलाई जा रहे संगठनत्मक कार्यक्रमों की चर्चा करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया करेंगे। यह जानकारी पार्टी के जिला महामंत्री मनोज अनंद ने दी। उन्होंने सभी अपेक्षित पदाधिकारी…
भिण्ड, 16 फरवरी। फूप थाने की स्थापना सन 1937 में हुई थी, जो शासन द्वारा थाने की बिल्डिंग व आवासीय कमरे बनाए गए थे वह अब जीर्णशीर्ण अवस्था में हैं, इसी को ध्यान में रखकर मप्र सरकार द्वारा पुरानी बिल्डिंगों की जगह मप्र के कई थानों में नई बिल्डिंग बनाई गईं परंतु कर्मचारियों की आवासीय कमरे एवं थाना परिसर का सौंदर्यीकरण नहीं किया गया। यहां बता दें कि फूप थाने में सत्येन्द्र सिंह राजपूत की पद स्थापना जनवरी 2024 में थाना प्रभारी के रूप में हुई थी। वैसे तो फूप थाने में कई थाना प्रभारी आए और चले गए, परंतु…
-शिविरों में प्राप्त आवेदनों का किया जाएगा निराकरण भिण्ड, 16 फरवरी। संकल्प से समाधान अभियान का द्वितीय चरण सोमवार को प्रारंभ हो गया है, जो 16 मार्च तक चलेगा। अभियान के द्वितीय चरण में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में क्लस्टर लेवल पर प्रथम चरण में प्राप्त आवेदन और शेष आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसमें जनपद पंचायत भिण्ड में 18 फरवरी को ग्राम अकहा, उमरी, कनावर, गुसींग, पुलावली, पांडरी, बझाई, मीसा, मोतीपुरा, रमपुरा, स्योड़ा के लिए ग्राम पंचायत ऊमरी में, 20 फरवरी को ग्राम ओझा, कोट, जखमोली, टेहनगुर, डूंगरपुरा, द्वार, नयागांव, मडनई, सगरा, सरसई, हार…
भिण्ड, 16 फरवरी। लहार बस स्टैण्ड पर उधारी के लेन-देन को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला तोड़फोड़ तक पहुंच गया। कटिंग की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने जब पुराना पैसा मांगा तो युवक नाराज हो गया और दुकान को नुकसान पहुंचा दिया। दुकान संचालक दीपक सविता के मुताबिक बॉबी वाल्मीकि पर उनका पुराना उधार बाकी था। कई बार कहने के बाद भी जब रकम वापस नहीं मिली तो उन्होंने फिर से पैसे लौटाने को कहा। आरोप है कि उधार की बात सुनते ही बॉबी वाल्मीकि गुस्से में आ गया। बात बढ़ी और उसने पास पड़ा पत्थर उठाकर दुकान के…
– प्रदेश भर के किसानों के खाते में मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहीं से करेंगे किसान सम्मान निधि का अंतरण – पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ का भी करेंगे अवलोकन – कलेक्टर एवं एएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा ग्वालियर, 16 फरवरी। वर्ष 2026 को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसान कल्याण वर्ष का पहला राज्य स्तरीय विशाल किसान सम्मेलन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 18 फरवरी को ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में आयोजित होगा। प्रस्ताविक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम कुलैथ में आयोजित होने जा रहे किसान सम्मेलन से…
– राकेश अचल सरकार जब अपनी पर उतर आए तो वो कुछ भी कर सकती है, यहां तक कि उसे संसद चलाने के लिए विपक्ष की दरकार भी नहीं है। सरकार ने तय कर लिया है कि विपक्ष के सामने रत्तीभर नहीं झुका जाएगा, भले ही संसद को आगे हांके से ही क्यों न चलाना पड़े। संसदीय भाषा में हांके को गिलोटिन कहते हैं। आपको बता दें कि सरकार और विपक्ष के बीच तनाव के चलते लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव तक की नौबत आ चुकी है। विपक्ष के 118 सांसदों ने इस पर दस्तखत किए हैं,…
– घण्टों कतार में लगने के बाद की श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना भिण्ड, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि के पर्व पर भिण्ड जिला शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। यहां यह पर्व पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। जिले के हर शिवालय में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और बम-बम भोले, हर-हर महादेव और ऊँ नम: शिवाय के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। हजारों की संख्या में कांवरिया सोरों और श्रृंगीराम पुर से पैदल चलकर पवित्र गंगाजल लेकर आए और कोसों पैदल चलकर अपने आराध्य देव को जल अर्पित किया। अर्द्ध रात्रि रात 12 बजे जैसे ही…

