- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 09 मार्च। गोहद थाना क्षेत्रांतर्गत सीएम राइज माध्यमिक विद्यालय 2 (राजछवि खुरासिया) विद्यालय के केम्पस से टमटम में 6 बोरी गेहूं लोडिंग होकर ऐंचाया रोड पर जा रहा था। तभी स्थानीय लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया।और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और डायल 112 पर सूचना दे दी। सूचना लगते ही डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर टमटम को थाने लेकर पहुंचे। जहां शिक्षा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।…
– जिलाध्यक्ष ने गोहद चौराहा थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन भिण्ड, 09 मार्च। राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह परमार ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गत सात मार्च को मेरे मोबाइल नं.8435068675 पर रात्रि 9:17 पर पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य के पुत्र प्रशांत आर्य के नं.8130104924 से व्हाट्सएप कॉल आया। जिसमें प्रार्थी को पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य के पुत्र प्रशांत आर्य द्वारा कॉल पर धमकी भरे लहजे में बात की गई। जब मैंने अपने समाज की तथा देश में सवर्ण समाज द्वारा यूजीसी कानून पर हो रहे विरोध को लेकर अपनी बात रखी तो पूर्व मंत्री…
भिण्ड, 09 मार्च। गहोई वैश्य मिलन समारोह रंगपंचमी के दिन रविवार को गहोई भवन सदर बाजार गोहद में आयोजित किया गया। जिसमें गहोई समाज के सभी बंधुजन एवं मातृशक्ति ने पहुंच कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेल कर इस मिलन समारोह के आनंद लिया। होली मिलन समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे से पुरुष वर्ग के लिए रहा, जिसमें भवन में विराजे बजरंग वाली महाराज के चरणों में गुलाल लगाकर एवं ठंडाई का भोग लगाकर इस समारोह की विधिवत शुरुआत हुई। इसके बाद युवा वर्ग ने वरिष्ठ जनों को गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर 12 बजे…
फोटो 09 बीएचडी-06 भिण्ड, 09 मार्च। रंग पंचमी के अवसर पर गीता भवन मन्दिर परिसर में कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट भिण्ड द्वारा शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वयोवृद्ध सुरेश दीक्षित ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश शुक्ला एवं ट्रस्टी रमेश दुबे रहे। कार्यक्रम की प्रथम चरण में नवनिर्वाचित संरक्षक ओमप्रकाश शुक्ला को समाज के वरिष्ठ नमो नारायण दीक्षित ने शपथ ग्रहण कराई। तत्पश्चात संरक्षक ओमप्रकाश शुक्ला ने निर्वाचित मुख्य प्रबंध…
– नप ने दुकानदारों को पूर्व में ही दिए थे अतिक्रमण हटाने के नोटिस भिण्ड, 09 मार्च। मालनपुर नगर के मैन बाजार सब्जी मण्डी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बाजार में अफरा तफरी मच गई। नप का बुलडोजर गरजते ही दुकानदार खुद ही अपने अपने अतिक्रमण हटाते नजर आए। सोमवार को जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार एसडीएम गोहद के निर्देश पर गोहद तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव, सीएमओ मालनपुर रिहान अली की निगरानी में स्थानीय पुलिस एवं नपा कर्मचारियों द्वारा दोपहर एक बजे प्रशासनिक अधिकारियों का अमला मालनपुर बाजार में उतरा। जानकारी के अनुसार पूर्व में…
📝पण्डित दीपक चौधरी 📞9826231755 भिण्ड, 09 मार्च। मप्र शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल के पत्र 8 अगस्त 2014 एवं 2 सितंबर 2024 में दिए गए निर्देश अनुसार मप्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के लिए वर्ष में 52 रविवार के अतिरिक्त शेष 13 दिवस का अवकाश स्थानीय परिस्थितियों अनुसार घोषित करने के पालन में भिण्ड जिले के अधीनस्थ आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए वर्ष 2026 में अवकाश घोषित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भिण्ड ने आदेश जारी कर कहा है कि 21 मार्च शनिवार को ईद-उल-फितर, 27 मई बुधवार को ईदुज्जुहा,…
– खेल प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि उत्साह व रुचि का प्रतीक है : कलेक्टर – जिला स्तरीय खेल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 08 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय खेल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन राजीव गांधी स्टेडियम भिण्ड में किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं माय भारत के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वास्थ्य एवं फिटनेस संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा उनकी व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करना है। जिसमें एथलेटिक्स…
– 16 मार्च से रोड नहीं तो टोल नहीं आंदोलन में पूर्व सैनिक संभालेंगे व्यवस्था भिण्ड, 08 मार्च.मनीष दुबे। ग्वालियर-भिण्ड हाईवे सिक्स लेन बनाओ अभियान को लेकर 27 फरवरी को मेहगांव में महापंचायत में हुए फैसले के अनुसार 16 मार्च को बरेठा टोल प्लाजा पर टोल फ्री आंदोलन को लेकर ग्वालियर पटरी रोड पर पूर्व सैनिकों और संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष सिक्स लेन बनाओ अभियान के प्रमुख संत कालीदास महाराज शामिल हुए। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में संत कालीदास महाराज ने कहा कि सैनिक और संत की एक राशि…
भिण्ड, 08 मार्च। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान भिण्ड कार्यालय में संस्थान के उपकेन्द्रों की सभी उपस्थित प्रशिक्षकों तथा छात्राओं की सराहना और प्रेरणा के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जन शिक्षण संस्थान भिण्ड के मुख्य कार्यालय वीरेन्द्र वाटिका लहार रोड भिण्ड में छात्राओं, प्रशिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी जेएसएस उपकेन्द्र के लाभार्थियों एवं प्रशिक्षकों को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए सौहार्दपूर्वक आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान के…
– ऊमरी पुलिस ने 72 घण्टे में सुलझाई गुत्थी भिण्ड, 08 मार्च। ऊमरी थाना पुलिस ने ग्राम बिलाव में बुजुर्ग की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गत तीन मार्च को ग्राम बिलाव में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट कर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। फरियादी की…

