– शर्मा ने लगातार जिला मीडिया प्रभारी रहते हुए किया कीर्तिमान स्थापित
भिण्ड, 08 मार्च। मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. प्रभात झा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, जिला मीडिया प्रभारी के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाह करने वाले अजय कुमार शर्मा को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने भिण्ड जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने अजय शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी बनाकर मीडिया के स्तंभ को मजबूत बनाने का कार्य किया है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे स्व. प्रभात झा जब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे, तभी से अजय शर्मा भिण्ड जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी का निरंतर दायित्व निभा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया की अनुशंसा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने अजय शर्मा की नियुक्ति की है। उनकी कार्य क्षमता को देखते हुए जिला मीडिया प्रभारी के पद पर 1990 में पहली बार मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिन्होंने लगातार आज तक मीडिया के क्षेत्र में संगठन की विचारधारा को सब नेताओं को साथ लेकर निष्पक्ष कार्य किया। उन्होंने लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकाय संस्थानों में चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए मीडिया प्रबंधन का, सफल कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया।
अजय शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जुड़कर उस समय भिण्ड के जिला प्रचारक रहे स्व. रणवीर सिंह भदौरिया के सानिध्य में संघ की शाखाओं में जाना प्रारंभ किया, संघ की दृष्टि से प्रथम वर्ष और प्राथमिक वर्ष तथा संघ की शाखाओं के निमित्त अच्छे संस्कार और कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई और सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र के रुप में शिक्षा ग्रहण करते हुए सामाजिक मूल्यों और संस्कारों के प्रति आगे बढ़ने का कार्य किया। लगातार मीडिया के क्षेत्र में प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार जगत के साथ जुड़े रहे और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को चौथे स्तंभ के माध्यम से समाज तक पहुंचाने का कार्य किया।
भाजपा जिला मीडिया के एक ही महत्वपूर्ण पद पर रहकर पार्टी की विचारधारा को मीडिया के माध्यम से पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। जिला मीडिया के प्रभारी पर रहकर उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए पैदल चलकर समाचार पत्रों के कार्यालय में जाकर प्रेस नोट का वितरित करना यह उनकी प्रथम प्राथमिकता रही और और उनसे सीधा संवाद बनाने का कार्य किया केन्द्रीय और प्रदेश नेतृत्व भी उनकी क्षमता को देखते हुए उन्हें जिला स्तर पर पुन: जिम्मेदारी दी है। लोकसभा और जिले की पांच विधानसभाओं से तीन विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को मीडिया के क्षेत्र में सफल कार्य करते हुए उनका अनुभव और अच्छा से अच्छा प्रबंध सफल रहा है।
भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को उनके मीडिया प्रबंधन और अनुभव का स्मरण करना चाहिए
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व को जिला मीडिया के रूप में काम कर रहे अजय कुमार शर्मा के मीडिया प्रबंधन और विचारधारा तथा उनके काम का अनुभव के अनुसरण करना चाहिए और उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी के साथ मीडिया प्रबंधन को मजबूती की दिशा की ओर ले जाए। उन्होंने निष्पक्षता के साथ मीडिया की कर को जिला स्तर पर आगे बढ़ने का काम किया है लोकसभा में उन्हें मीडिया के क्षेत्र में भिण्ड और दतिया का मीडिया प्रभारी बनाया गया था, जिन्होंने पार्टी को दोनों जिले में मीडिया के क्षेत्र में प्रबंधन करते हुए पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कार्य को आगे बढ़ने का कार्य किया। प्रदेश नेतृत्व अगर उनके कार्य क्षमता और अनुभवों और बेहतर मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाले विचारों का अनुसरण करेगी तो निश्चित ही अगर उन्हें प्रदेश में जिम्मेदारी सौंप जाएगी तो अच्छा बढ़िया मीडिया प्रबंधन का काम बढ़ाने का कार्य करेंगे ताकि पार्टी की विचारधारा को समाज तक पहुंचाने का कार्य करेंगे जिन्होंने अपनी योग्यता के आधार पर पीजी जर्नलिस्ट और मिलिट्री साइंस में डिग्री प्राप्त।
मीडिया के प्रबंधन को मजबूत किया
जिला मीडिया प्रभारी के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए उन्होंने संगठनत्मक पार्टी के कार्यक्रमों को जिला स्तर पर मीडिया प्रबंधन के लिए बस द्वारा यात्रा को करते हुए भाजपा के कार्यक्रमों का कवरेज किया यह उनकी कर शैली रही। जिन्होंने हरियाणा उत्तर प्रदेश में भी चुनाव के समय उन्होंने मीडिया प्रबंधन को बेहतर बनाने का कार्य किया है।


