भिण्ड, 08 मार्च। महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद के प्रांगण में 20 से 25 मार्च तक पंच कल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों तथा धर्मप्रेमी भाइयों से संपर्क किया जा रहा है। जिसके चलते भोपाल में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को प्रतिनिधि मंडल ने संपर्क कर कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। गोहद चौराहा पर काशी नगरी बनारस के नाम से महर्षि अरविंद महाविद्यालय को जाना जाएगा। यह कार्यक्रम 34 वर्ष बाद आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम उपाध्याय विहसंत सागर महाराज की मौजूदगी में पाषाण से प्रतिमा तक बनाने की क्रियाएं संपन्न कराई जाएगी। बताया जाता है कि जहां गजरथ निकलते हैं वहां किसी प्रकार की बाधाएं उत्पन्न नहीं होती। रविवार को भूमि पूजन के बाद कार्यक्रम स्थल पर तैयारी शुरू हो जाएंगी।
Monday, August 3
BREAKING
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत


