भिण्ड, 08 मार्च.मनीष दुबे। शहर के वीरेन्द्र नगर में मंगला देवी माता मन्दिर के पास पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में दोपहर बाद से सायंकाल तक गायत्री मंत्र के बारे में उद्बोधन एवं दीप यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दीपयज्ञ कार्यक्रम में सत्येन्द्र सिंह राजावत जिला समन्वयक भिंड द्वारा उद्वोधन दिया गया। रविवार को सुबह 8 बजे से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी सुरेन्द्र सिंह चौहान, तहसील समन्वयक उदय सिंह राजावत, देवालय प्रबंधक राम प्रकाश सविता, प्रतिभा सिकरवार, चन्द्रकान्ता भदौरिया, उमा राजावत, माया चौहान, शारदा ओझा, अमर बहादुर सिंह भदौरिया, रामकृष्ण शर्मा, सत्यम सोनी एवं गायत्री परिवार के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन धर्मेन्द्र शर्मा एवं साक्षी शर्मा के प्रयास व वार्ड निवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रत्येक रविवार को एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की कड़ी में एक कुण्डीय यज्ञ एडवोकेट उल्फत सिंह चौहान के घर पर संपन्न हुआ। मां गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिण्ड पर विगत गुरु पूर्णिमा से संकल्प लिया गया है कि प्रत्येक रविवार को किसी न किसी एक घर में एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाना है, जो सतत चल रहा है। मुख्य ट्रस्टी ने बताया कि यदि कोई धर्म प्रेमी भाई-बहन प्रत्येक रविवार को गायत्री महायज्ञ की कड़ी में हवन यज्ञ करवाना चाहते हैं तो गायत्री मन्दिर कुम्हरौआ में संपर्क कर सकते हैं।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


