भिण्ड, 08 मार्च। जिले की अटेर जनपद पंचायत के गजना ग्राम पंचायत में रहने वाली रेखा शुक्ला ने स्व-सहायता समूह संगिनी आजीविका से जुड़कर अपनी जिंदगी बदल ली। एमए (अंग्रेजी) पास रेखा पहले आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। अब वे सेनेटरी नेपकिन और सिलाई के कारोबार से हर महीने 30-35 हजार रुपए कमा रही हैं।
समूह से जुड़ने से पहले रेखा का परिवार बेहद मुश्किल में था। पति केवल कृषि कार्य से गुजारा चला रहे थे। रेखा को दूसरों की मजदूरी करनी पड़ती थी। परिवार चलाना सपना था, हर वक्त दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता, रेखा ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च उठाना चुनौती था। संगिनी समूह से एक लाख रुपये का ऋण लेकर रेखा ने सेनेटरी नेपकिन बनाने का काम शुरू किया, साथ ही सिलाई का धंधा भी जोड़ा। आज दोनों कारोबार जमे हुए हैं। मजदूरी छोड़ दी, अब खुद का रोजगार है। रेखा रेखा ने बताया कि अब महीने की 30-35 हजार कमाई से परिवार न केवल चल रहा, बल्कि बच्चों को अच्छी शिक्षा भी मिल रही है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


