भिण्ड, 08 मार्च। हमारे देश में सदैव महिलाओं को सम्मान मिला है यह शाश्वत सत्य है। सम्मान और स्वाभिमान के साथ आज की महिला यदि जीना सीख जाए तो राष्ट्र की उन्नति निश्चित है। यह बात महिला दिवस पर शा. पीएमश्री एमजेएस महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी के दौरान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कही। इस अवसर पर समस्त मेंटर, नवजीवन से अतुलकांत शर्मा सहित एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू के छात्र, कई समाजसेवी मौजूद थे।
जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि महिला सदैव से परिवार का अभिन्न हिस्सा रही है, इस बात को स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है। आज की महिलाओं को समय को ध्यान रखते हुए आचरण करना चाहिए और जिससे समाज परिवार और देश का भला हो, वह कार्य व्यवहार में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आधी आबादी आपकी है और यदि आपका योगदान सक्रिय नहीं रहा तो निश्चित रूप से समाज गर्त में चला जाएगा। आप इस समाज की रीड की हड्डी हैं। अत: गरिमा और स्वच्छता के साथ अपने जीवन का निर्वहन करते हुए लक्ष्यों की प्राप्ति करें।
समिति के प्रतिनिधि अतुलकांत शर्मा ने कहा कि आज का दिवस बहुत पावन दिवस है। परंपरा है आज के दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की मगर हमारे देश में सदैव भी महिलाओं का सम्मान होता आया है और निरंतर होता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन मेंटर नीरज शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन मेंटर सरिता चौहान ने किया।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


